चंडीगढ़, 14 मार्च। गुरुग्राम निवासी कैलाश चंद्र गुप्ता को भाजपा के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का हरियाणा प्रदेश का संयोजक नियुक्त किया गया है। भारतीय जनता पार्टी, हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने इस बाबत अधिकारिक चिट्ठी जारी की है।

कैलाश चंद्र गुप्ता रक्षा संपदा विभाग से निदेशक पद से सेवानिवृत हैं। बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का हरियाणा प्रदेश का संयोजक नियुक्त करने पर कैलाश चंद्र गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया है। श्री गुप्ता ने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है उस पर वे खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

error: Content is protected !!