नई दिल्ली/चंडीगढ़  : 27-09-2022 – नई दिल्ली में हरियाणा भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरूग्राम में विकसित की जानी वाली ‘जंगल सफारी’ के लिए माॅडल, प्रणाली व प्रकिया के संदर्भ में शारजहा (दुबई) की सफारी का अवलोकन किया जाएगा।    

असामयिक बरसात के परिणामस्वरूप किसानों की फसलों को हुए नुकसान व आढतियों की हड़ताल के संदर्भ में मीडिया द्वारा किए गए प्रश्न पर हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि असामयिक बरसात से फसलों को हुए नुकसान की  विशेष गिरदावरी करने के आदेश दिए हुए हैं। सरकार की नीतिनुसार किसानों को उनकी फसलों के नुकसान का मुआवजा प्रदान किया जाएगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि आढतियों का कमिशन भारतीय खाद्य निगम द्वारा  निर्धारित किया जाता है। कमिशन में वृद्धि  की आढतियों की  मांग राज्य द्वारा केंद्र से की हुई है। ई-पोर्टल के माध्यम से खरीद की जाने की केंद्र व राज्य सरकार की नीति जारी रहेगी व उसमें कोई परिवर्तन नही किया जाएगा।     

भ्रष्टाचार व अपराधियों के विरूद्ध की जा रही सख्ती के संदर्भ में मीडिया द्वारा किए गए प्रश्न पर हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के प्रति प्रारंभ से ही अपनाई जा रही जीरो टॉलरेंस की नीति को दृढता से जारी रखा हुआ है। किसी भी प्रकार की अपराधिक गतिविधि को सहन नहीं किया जाएगा। 

error: Content is protected !!