दिल्ली में शहीद की सम्मान राशि एक करोड़, हरियाणा सरकार भी बनाए पॉलिसी : डॉ. अशोक तंवर

कांग्रेस पार्टी का देश और प्रदेश में हो चुका है सूर्यास्त : डॉ. अशोक तंवर

पलवल, 18 अगस्त – आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक तंवर गुरुवार को पलवल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार शहीद के परिजनों को एक करोड़ की सम्मान राशि देने का काम करती है। अभी हाल ही में देश के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले मनोज भाटी के परिवार को एक करोड़ की राशि देने का काम करें। शहीदों के नाम से देश में तिरंगा लहरा रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश के हालात खराब है। विकास कार्य लगातार भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहे है। आने वाले जिला परिषद चुनावों में जनता बीजेपी को वोट की चोट से मार करने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नंबर वन इंडिया की मुहिम से जुड़ें। इसमें न दोस्तवाद आता, ना परिवारवाद आता और केवल भारतवावाद आता है।

डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस का सिंबल पर चुनाव न लड़ना उनका डर साफ दिखा रहा है। इसके साथ उन्होंने ये भी कहा कि आदमपुर का उपचुनाव आम आदमी पार्टी बनाम अन्य होगा। बीजेपी-जेजीपी और कांग्रेस एकजुट होकर आम आदमी पार्टी के खिलाफ लड़ेंगी। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा देश और प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का सूर्यास्त हो चुका है। आने वाले समय में कांग्रेस और बीजेपी के सभी अच्छे नेता आम आदमी पार्टी में होंगे।

उन्होंने कहा कि रेवड़ी बांटने का काम बीजेपी पार्टी अपने दोस्तों के लिए करती है। आम आदमी पार्टी जनता को शिक्षा, पानी, बिजली और स्वास्थ्य सुविधाएं देने का काम करती है। जनता के टैक्स के पैसे से उनके लिए ही सुविधाएं देने का काम करना रेवड़ी देना नहीं है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल में विपक्ष का चेहरा हैं। पंजाब जीतने के बाद आम आदमी पार्टी में लोगों का विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय आम आदमी पार्टी का है और आम आदमी पार्टी में लोग नई उम्मीद देख रहे हैं। इस मौके पर प्रदेश सह प्रभारी महेंद्र चौधरी, संगठन मंत्री धमेंद्र, राजेंद्र शर्मा और अमन गोयल मौजूद रहे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!