हरियाणा में मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक हॉट लाइन से जुड़कर ले रहें है फायदा, आम जनता बेहाल: तंवर
कांग्रेस अब सिर्फ एक ही जाति की पार्टी बनकर रह गयी है हरियाणा में: तंवर
सभी जाति, समाज और धर्म के लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं: अशोक तंवर
प्रदेश में विपक्ष की भूमिका में केवल आम आदमी पार्टी: तंवर
मंडियों में अनाज न खरीद कर अडानी के स्टोर हाउस में हो रहा है स्टॉक : तंवर
दिल्ली, 29 अप्रैल, 2022 – बिजली संकट से आम जनता त्रस्त है, बिजली के संकट से पानी का संकट भी खड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक हॉट लाइन से जुड़कर लाभ ले रहेहैं। जबकि आम आदमी परेशान है, पूरे प्रदेश में आम जनता बिजली संकट से त्रस्त है।ये बात बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी के नेता अशोक तंवर ने कही। वे आम आदमी पार्टी के हेड ऑफिस से पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शहरों और गाँव केअंदर 18-20 घंटो का ब्लैकआउट हो रहा है। दूसरी तरफ अपने मित्रों की मौज करवा रहे हैं। प्रदेश सरकार अडानी से महंगी बिजली खरीदकर उनकी तिजोरी भरने का काम कर रही है। सरकार उद्योगपति से मिलीभगत करके आम जनता को लूटने का काम कर रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि समय रहते आम जनता, किसान और गरीब वर्ग के बारे में सोचनेका काम करें, अन्यथा आम आदमी पार्टी 2024 में सरकार बनाने जा रही है। अब आम आदमीअपने लिए नीतियाँ बनाएगा। इस मौके पर उनके साथ आम आदमी पार्टी के प्रदेश सहप्रभारी महेंद्र चौधरी भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
सप्लायर और ब्लैकमेलर चला रहे हैं कांग्रेस पार्टी: तंवर
आप नेता अशोक तंवर ने कांग्रेस पार्टी में हाल में हुए बदलावों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ब्लैकमेलर और सप्लायर कांग्रेस पार्टी को चलानेका काम कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी एक ही व्यक्ति, सोच और जाति की पार्टी बनकर रह गयी है। उन्होंने खुला ऑफर देते हुए कहा कि जो लोग साफ़, नेक और ईमानदारी की राजनीति करना चाहते हैं। उनका स्वागत है। अपने सपनों का प्रदेश और देश बनाने में योगदान दें। आम आदमी पार्टी से हर समाज, वर्ग और जाति के लोग जुड़ रहे हैं और नेक और ईमानदार राजनीति को बढ़ावा दे रहे हैं।
पंचायत चुनावों से डरी प्रदेश सरकार: तंवर
प्रदेश सरकार पंचायत चुनावों से डरी हुई है। कानून व्यवस्थाकी धज्जियाँ उड़ी हुई है। हमारी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। डॉक्टर तंवर ने कहा कि आम आदमी पार्टी जनता की भावनाओं को समझने का काम करेगी और जनता की आवाज उठाने का काम करेगी। तीन महीनों के अंदर आम आदमी पार्टी संगठन खड़ा करके विपक्ष की भूमिका में दिखेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आने वाले चुनावों में सरकार आम आदमी पार्टी की होगी।