संतों और महात्माओं के दिखाएं मार्ग पर चलकर संवार सकते है जीवन को : सुधा

विधायक सुभाष सुधा, हैफेड चेयरमैन कैलाश भगत सहित महान संतों ने ब्रहमलीन महंत प्रभातपुरी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्घाजंलि। विधायक सुभाष सुधा ने स्कूल को 11 लाख रुपए अनुदान राशि देने की घोषणा।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र 28 मार्च : विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि संत समाज देश की प्राचीन संस्कृति को सहेजने और सरंक्षित करने का काम प्राचीन काल से ही कर रहे है। इन महान लोगों के कारण ही देश की संस्कृति और संस्कार बचे हुए है। इन महान लोगों के मार्गदर्शन पर चलकर प्रत्येक नागरिक को जहां अपना जीवन सवांरना चाहिए, वहीं समाज के लिए भी निस्वार्थ भाव से काम करना चाहिए।

विधायक सुभाष सुधा सोमवार को थानेस्वर महादेव मंदिर संस्थान द्वारा परम श्रद्घेय ब्रहमलीन महंत प्रभातपुरी महाराज की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्घाजंलि समारोह में मुख्यातिथि के रुप में बोल रहे थे। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैफेड के चेयरमैन कैलाश भगत, विशिष्ठ अतिथि दिनेश कंसल, महामंडलेश्वर स्वामी विद्यागिरी महाराज, महंत बंसीपुरी महाराज, महंत लक्ष्मी नारायण पुरी, स्वामी रोशन पुरी, स्वामी रंगनाथ पुरी, महंत सर्वेश्वरी गिरि , षडदर्शन साधुसमाज के अध्यक्ष परमहंस ज्ञानेश्वर महाराज, संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, उपाध्यक्ष एवं निर्मल अखाड़ा के महंत गुरुभगत, महंत नारायण स्वरुप ब्रहमचारी, स्वामी निर्भयगिरी, महंत जगन्नाथ पुरी,महंत वेद पुरी, महंत राम अवतार दास,महंत विशाल दास, हंसराज कालड़ा, सुनील सचदेवा आदि ने ब्रहमलीन महंत प्रभातपुरी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्घाजंलि दी। इस दौरान जरुरतमंद लोगों को वस्त्र व कृत्रिम अंग वितरित किए। इस कार्यकम में विधाकय सुभाष सुधा ने संस्था द्वारा चलाए जा रहे स्कूल को 11 लाख रुपए की अनुदान राशि देने की घोषणा की है।

विधायक ने कहा कि आज समय तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है, आज के समय में किसी भी व्यक्ति को एक-दूसरे की मदद करने तक का समय नहीं है। ऐसे दौर में लोग केवल अपने हितों तक ही सीमित होकर रह गए है, जबकि आज के इस समय में संत समाज आज भी समाज सेवा के लिए निस्वार्थ भाव कर रहा है। इन लोगों ने सब कुछ त्यागकर लोगों की भलाई करने का बीड़ा उठाया हुआ है। ऐसे लोगों से हमें सीख लेने की जरुरत है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे है हैफेड के चेयरमैन कैलाश भगत व मन्दिर के महंत बंसीपुरी महाराज ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर नितिन भारद्वाज, के के कौशिक, दर्शन लाल पाहवा, सूर्य प्रताप गौतम, जयपाल शास्त्री, दीनेश कंसल, जेपी वालिया, प्रेम मदान, भाजपा के मंडल अध्यक्ष हरीश अरोड़ा, पूर्व पार्षद मनिन्द्र छिंदा आदि ने भी श्रद्घाजंलि दी।

Previous post

दलित व पिछड़े वर्ग के कांग्रेसी पार्षदों से भाजपा की धक्केशाही बर्दाश्त नहीं : चंद्रमोहन

Next post

जुबानी जमा खर्च से न तो अहीर रेजीमेंट बनने वाली न ही मोदी सरकार इस मांग को मानने वाली : विद्रोही

You May Have Missed

error: Content is protected !!