भाजपा ने जोड़ा मेवात क्षेत्र को प्रदेश के विकास की मुख्यधारा में : धनखड़

प्रदेश भाजपा  अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने किया  फिरोजपुर झिरका में हरियाणा प्रगति  रैली  को सम्बोधित

सोनू धनखड़

फिरोजपुर झिरका, 27 नवंबर :- भाजपा की सरकार ने पिछले सात सालों में  बेहतर जल प्रबंधन और मुख्य सड़क मार्गो से जोड़ते हुए मेवात क्षेत्र को प्रदेश के विकास की मुख्यधारा के साथ जोड़ने का काम किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़ ने फिरोजपुर झिरका में हरियाणा प्रगति रैली को संबोधित करते हुए यह बात कही। धनखड़ ने कहा कि मेवात के बहादुर लोगों ने मुगलों और अंग्रेजों के साथ बहादुरी से लड़ाई लड़ी। देश की आजादी के लिए बलिदान दिया। आजादी के अमृत महोत्सव में सभी बलिदानियों की गौरवगाथा पब्लिक डोमेन लाना हमारा सभी का दायित्व है।            

धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस व अन्य दलों की क्षेत्रवाद और परिवारवाद की राजनीति से  देश कमजोर होता है। भाजपा की  सरकार ईमानदारी, निष्पक्षता, और पारदर्शिता के साथ सबको साथ लेकर काम करती है। निष्पक्ष व पारदर्शी व्यवस्था में  कही कोई बीमारी पैदा करने की चेष्टा करता है तो उसका तत्काल ऑपरेशन करना भी भाजपा जानती है और करती भी है।                                

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मेवात के नेता और जनता समझ गई है कि भाजपा के कमल साथ चलो और क्षेत्र में विकास के नए नए द्वार खोलो। मोदी-  मनोहर सरकार और मेवात की जनता का एक ही सपना है कि मेवात  समृद्ध हो। भाजपा की सरकार ने मेवात में समृद्धि के द्वार खोल दिए हैं। बेहतर जल प्रबंधन की योजनाओं को साकार किया जा रहा है। मेवात क्षेत्र को राष्ट्रीय राजमार्गों व एक्सप्रेस वे के साथ जोड़ा जा रहा है। धनखड़ ने कहा कि हमारी सोच है कि मेवात का किसान भी खुशहाल हो। भाजपा की सरकार निरन्तर किसान हित मे काम कर रही है।                                                                                                                                                 

 धनखड़ ने प्रगति  रैली में उमड़ी भारी  भीड़ से गदगद होकर  कहा कि भाजपा जो कहती है,  वो करती है। भाजपा की नीति और नीयत सभी को साथ लेकर चलने की है। आज रैली में उमड़ी भारी भीड़ ने भाजपा की नीतियों पर अपनी मुहर लगाने का काम किया है। हमारी सरकार और उत्साह के साथ मेवात का विकास करेगी। रैली को प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल , पूर्व मंत्री ज़ाकिर हुसैन, नसीब और नोक्षम चौधरी ने भी संबोधित किया।

You May Have Missed

error: Content is protected !!