-भाजपा ने कांग्रेस नेताओं और हाईकमान को घेरा, कांग्रेस कार्यालयों पर भाजपा का जोरदार प्रदर्शन
-हरियाणा की तबाही का सपना देखने वाले खुद तबाह हो गए: धनखड़
-अमरेंद्र के बयान पर चुपी ने हरियाणा के कांग्रेसी नेताओं की पोल खोली: धनखड़
किसानों को भड़काने की सजा कैप्टन को चुकानी पड़ी : धनखड़

चंडीगढ़, 18 सितम्बर 2021 – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह का तीन दिन पहले दिया गया वह बयान उन पर ही भारी पड़ गया है, जिसमें उन्होंने किसानों से पंजाब में धरना-प्रदर्शन न करके हरियाणा और दिल्ली की नाकाबंदी करने की अपील की थी। कैप्टन अमरेंद्र के इस बयान पर मुखर हुई भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को हरियाणा में कांग्रेस के सभी जिला कार्यालयों पर धरना-प्रदर्शन कर अमरेंद्र के बयान और कांग्रेस नेताओं की चुपी पर जबरदस्त विरोध जताया। शाम होते होते भाजपा के विरोध प्रदर्शनों और पंजाब कांग्रेस की अंतर्कलह का असर दिखाई भी दिया। कैप्टन को पंजाब मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने तो कैप्टन को घेरते हुए यहां तक कह दिया कि अपने बयानो से किसानों को भड़काकर हरियाणा की आर्थिक नाकेबंदी करने की बात करने वाले अमरेंद्र सिंह को इसकी कीमत अपनी कुर्सी छोड़कर चुकानी पड़ी है। उन्होंने कहा कि चिंगारी का खेल बुरा होता है। कैप्टन ने भी हरियाणा की तबाही का सपना देखा था, लेकिन उन्हें याद रखना चाहिए था कि चिंगारी का खेल बुरा होता है।

भाजपा ने कैप्टन के बयान पर कांग्रेस हाईकमान से भी स्पष्टीकरण देने की मांग की है।

किसान आंदोलन से पंजाब को आर्थिक नुकसान होने और किसानों को हरियाणा में जाकर आंदोनल करने के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के बयान की चारों तरफ निंदा भी हो रही थी। हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है कि किसान आंदोलन से अगर पंजाब को आर्थिक नुकसान हो रहा है तो क्या हरियाणा को आर्थिक नुकसान नहीं होगा। ऐसे में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के नेता कुमारी सैलजा, पूर्व सीएम भूपेन्द्र हुड्डा, रणदीप सुरजेवाला सरीखे नेताओं को कैप्टन का ब्यान न उगलते बन रहा है ना ही निगलते बन रहा है। हरियाणा कांग्रेस के नेता न तो कैप्टन के ब्यान का समर्थन कर पा रहे हैं और ना ही विरोध कर रहे हैं। कांग्रेसी नेताओं की इसी चुपी पर भाजपा आग बबूला है। भाजपा इस अवसर को अपने हाथ से नहीं जाने देना चाहती। यही कारण है कि शनिवार को भाजपा ने प्रदेश में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पंजाब के सीएम कैप्टन अमरेन्द्र का जिला मुख्यालयों पर पुतला फूंकते हुए आंदोलन से हरियाणा को हो रहे आर्थिक नुकसान पर स्पष्टीकरण मांगा। कांग्रेस हाईकमान और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के नेताओं द्वारा कैप्टन के ब्यान पर साधी चुप्पी को भुनाते हुए भाजपा लगातार दुसरे दिन कांग्रेस मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन कर हाईकमान से कैप्टन को मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग कर रही थी। और शाम होते होते कैप्टन के इस्तीफा देने की सूचना ने भाजपा में और जान फूंक दी। यही कारण है कि अमरेंद्र के बयान के खिलाफ धरने पर बैठने वाले भाजपाईयों ने कैप्टन के इस्तीफे के बाद यहां तक कह दिया कि भाजपा के धरने से कैप्टन धराशायी हुए हैं।

भाजपा ने हरियाणा कांग्रेस के नेताओं से भी कैप्टन अमरेन्द्र के ब्यान पर स्टैंड साफ करने की बात कही है।

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धु लंबे समय से कैप्टन को सीएम पद से हटाने की जुगत में लगे हुए थे। कई मंत्री और विधायक मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र से नाराज चल रहे हैं, ऐसे में कैप्टन के इस विवादित ब्यान के चलते कांग्रेस हाईकमान पर और अधिक दबाव बढ़ गया था। नवजोत सिंह सिधू की सौ सुनार की चोटों के साथ भाजपा के धरने प्रदर्शन वाली चोट, एक लौहार की चोट का काम न कर गई।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने शनिवार को हरियाणा के कांग्रेसी नेताओं से भी सवाल किया कि प्रदेश के किसी कांग्रेस नेता ने अमरेन्द्र के ब्यान का विरोध क्यों नहीं किया ? क्या वे कैप्टन के उस ब्यान के साथ हैं? हरियाणा के कांग्रेसी बताएं कि वे प्रदेश की 3 करोड़ जनता और प्रदेश की अर्थव्यवस्था के साथ है या षड्यंत्रकारी कैप्टन के साथ है? अगर वे कैप्टन अमरेन्द्र के ब्यान के साथ है, तो हरियाणा प्रदेश की जनता के साथ होने का दिखावा क्यों कर रहे हैं। जनता कांग्रेस के दोहरे चरित्र को पहचान गई है। किसान संगठनों द्वारा चलाए जा रहे आन्दोलन के कारण कुंडली, फरीदाबाद, बहादुरगढ़ के उद्योग बंद पड़े हैं l प्रदेश की जनता आर्थिक नुकसान झेल रही, वहीं कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में केवल पंजाब में तीसरे नंबर को बचाने के लिए ऐसे षड़यंत्र रच रही है।

प्रदर्शन में भाजपा के दिग्गजों ने किया कांग्रेस का विरोध, जिला केन्द्रों से भारी संख्या में कांग्रेस मुख्यालयों पर पहुंचे भाजपा कार्यकर्त्ता
जिलों में धरणों पर मौजूद नेता :-

अम्बाला – अम्बाला, पंचकूला, और यमुनानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अम्बाला में कांग्रेस मुख्यालय के सामने एकत्र होकर प्रदर्शन किया जिसमें भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख संजय शर्मा, प्रदेश सह प्रमुख संजय आहूजा, युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राहुल राणा,प्रदेश प्रवक्ता रंजीता मेहता, प्रवीण अत्रे, सुदेश कटारिया,भारत भूषण जुयाल, कृष्ण ढुल, तीनों जिलों के जिलाध्यक्ष राजेश बतौरा,राजेश सपरा और अजय शर्मा, तीनों जिलों के प्रभारी घनश्याम दास आरोड़ा, धुमन सिंह किरमच, प्रदेश महामंत्री युवा योगेन्द्र शर्मा, यमुनानगर के मेयर मदन चौहान,चेयरमैन रामनिवास गर्ग समेत हजारों की संख्या में कार्यकर्त्ता मौजूद रहे l

रोहतक – रोहतक में कांग्रेस मुख्यालय के सामने पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, रोहतक के जिला प्रभारी डॉ अरविंद यादव, झज्जर के जिला अध्यक्ष विक्रम कायदान, रोहतक के जिला अध्यक्ष अजय बंसल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूर्व विधायक नरेश कोशिक, सतीश नांदल, शमशेर खरकड़ा, रमेश भाटिया, एडवोकेट राजबाला चहल, प्रदेश मीडिया सह प्रमुख शमशेर खरक, प्रदेश प्रवक्ता डॉ राकेश कुमार, सह प्रवक्ता विकास बाल्मीकि झज्जर एवं रोहतक के प्रमुख पदाधिकारियों सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में भाग लिया

कुरुक्षेत्र – कुरुक्षेत्र मे कांग्रेस कार्यालय के सामने प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं लाडवा के पूर्व विधायक डा० पवन सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी, भाजपा कैथल जिलाध्यक्ष अशोक गुज्जर, लोकसभा निगरानी कमेटी के संयोजक धर्मवीर डागर, पूण्डरी के पूर्व विधायक तेजवीर जी, गुहला के पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर, थानेसर विधायक पुत्र एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य युवा मोर्चा साहिल सुधा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य युवा मोर्चा कर्ण प्रताप बेदी आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिसार – हिसार में जिला अध्यक्ष कैप्टेन भूपेन्द्र के साथ विधायक कमल गुप्ता, हांसी विधायक विनोद भ्याणा, प्रदेश सचिव सरोज सिहाग, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सोनाली फोगाट, रवि सैनी, जितेन्द्र जोग, प्रवीण जैन, श्रीनिवास गोयल, महामंत्री प्रवीण पोपली समेत पूरी जिले की टीम ने जोरदार प्रदर्शन किया

पानीपत – पानीपत में कांग्रेस के ऑफिस के बाहर धरणे पर सांसद संजय भाटिया,ज़िला भाजपाअध्यक्ष पानीपत अर्चना गुप्ता, ज़िला भाजपा अध्यक्ष करनाल योगेंद्र राणा, विधायक पानीपत शहरी श्री प्रमोद विज, प्रदेश प्रमुख सदस्यता अभियान गजेंद्र सलुजा, ज़िला महामंत्री पानीपत कृषण छोकर मेयर पानीपत अवनीत कौर, मेयर करनाल रेणु बाला गुप्ता समेत दोनों जिलों के कार्यकर्त्ता मौजूद रहे l

गुरुग्राम – गुरुग्राम प्रदर्शन में पूर्व चेयरमैन जीएल शर्मा, जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़, वरिष्ठ नेता वीर कुमार यादव, विधायक सुधीर सिंगला, विधायक सत्यप्रकाश जरावता, विधयक दीपक मंगला, नोकशम चौधरी, खुर्शीद रजाका, मनीष यादव, प्रदेश प्रवक्ता सूरजपाल अम्मू, भूपेंद्र चौहान, समय सिंह भाटी, रमन मलिक, अनुराग बक्शी, राष्ट्र दहिया, ऊषा प्रियदर्शी, हरविंद कोहली, नरेंद्र पटेल, कल्याण सिंह चौहान, अरुण यादव, शैलेन्द्र पांडे, संदीप देसवाल, मेयर मधु आजाद समेत सभी प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

भिवानी– भिवानी में जिलाध्यक्ष शंकर धुपड़, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक सुखविंदर मांढी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर विक्रम सिंह, हरियाणा युवा आयोग चेयरमैन मुकेश गौड़,भाजपा जिला महामंत्री ब्रीजपाल सिंह तवंर, पूर्व विधायक शशीरंजन परमार,भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री मीना परमार एवं भिवानी के प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकताओं ने धरना-प्रदर्शन पर भाग लिया।