जेजेपी ने लॉकडाउन में नागरिकों की मदद के लिए फील्ड में उतारा “जननायक सेवा दल”

– दिग्विजय चौटाला के नेतृत्व में सभी जिलों में बनाई टीमें, हेल्पलाइन नंबर्स भी जारी. – अपने जिलानुसार हेल्पलाइन नंबर्स पर संपर्क कर सहायता मांगें जरूरतमंद, आपके सहयोग के लिए हम सभी तत्पर – दिग्विजय चौटाला

चंडीगढ़3 मई। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान लगे लॉकडाउन में प्रदेशवासियों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए जननायक जनता पार्टी ने बड़ा कदम उठाते हुए राज्य के सभी 22 जिलों में आम लोगों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर्स जारी कर दिए है। पार्टी द्वारा जेजेपी के प्रदेश प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला के नेतृत्व में प्रत्येक जिले में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है, इनमें इनसो व जेजेपी के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रदेशवासियों की सहायता के लिए तत्पर रहेंगे।

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि कोरोना महामारी में एक सप्ताह के लॉकडाउन के दौरान अगर किसी प्रदेशवासी को ऑक्सीजन, बेड, प्लाज्मा, मास्क, सेनेटाइजर, राशन तथा आवश्यक वस्तुओं से संबंधित समस्याएं आती है तो वे तुरंत अपने जिले अनुसार जेजेपी द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर्स पर संपर्क कर सकता है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को पार्टी स्तर, सरकार एवं प्रशासन की मदद से शीघ्र अतिशीघ्र राहत पहुंचाते हुए सहायता मुहैया करवाई जाएगी।

जेजेपी के जिलानुसार सहायता केंद्रों पर संपर्क करने के लिए हेल्पलाइन नंबर्स:-

1. अंबाला – 94671-19100, 86070-00096 2. भिवानी – 99922-99119, 89300-04044 3. दादरी –  98124-81700, 97285-00740

4. फरीदाबाद – 98991-97777, 99114-56455 5. फतेहाबाद – 87086-50632, 94162-39474 6. गुरुग्राम –  98117-04960, 98120-01437, 0124-4068729

7. हिसार –   92151-70777, 89300-00005 8. जींद –     94160-60210, 93551-22038, 99918-55600 9. झज्जर – 77000-01003, 96713-23232 

10. कैथल – 94671-44200, 94163-65480 11. करनाल – 94661-81819, 98962-10212 12. कुरुक्षेत्र – 99914-52000, 70505-95500

13. महेंद्रगढ़ – 94169-09666, 94164-43186 14. नूंह – 96717-14200, 99911-79425 15. पानीपत – 94660-29888, 92152-00009

16. पंचकुला – 98780-60028, 94661-10091 17. पलवल – 94164-77152, 93548-20127 18. रेवाड़ी – 94160-28777, 97285-27285

19. रोहतक – 94160-52454, 99927-60733 20. सिरसा – 94164-01086, 94163-03101 21. सोनीपत – 94167-22769, 80830-00001

22. यमुनानगर – 93550-08300, 94666-00056

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि इनके अलावा पार्टी ने सभी जिलों में अलग-अलग टीमें गठित करते हुए ऑक्सीजन, प्लाज्मा, बेड, मास्क सेनेटाइजर व अन्य सहायता के लिए कोविड वॉलंटियर्स के मोबाइल नंबर जारी किए है ताकि जरूरतमंदों तक तेजी से राहत पहुंचाई जा सके।

You May Have Missed

error: Content is protected !!