पुन्हाना की बेटी बनी आई ए एस, क्षेत्र में खुशी का माहौल

पुन्हाना, कृष्ण आर्य

पुन्हाना की बेटी आशिमा गोयल ने आई ए एस की परिक्षा पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।  आशिमा गोयल ने न केवल आई ए एस पास की है बल्कि प्रथम 100 में से 65वां स्थान भी पाया है। आशिमा की इस उपलब्धि पर शहर भर के लोग उन्हें व उनके परिजनों को बधाई दे रहे हैं। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने आशिमा गोयल के बल्लभगढ़ स्थित आवास पर जाकर स्वयं उन्हें बधाई दी है।

आशिमा के पिता मित्रसेन गोयल पुन्हाना के ही मूल निवासी हैं। लगभग दो वर्ष पहले आशिमा की पढ़ाई की तैयारियों को लेकर उन्होंने आशिमा के लिए बल्लभगढ़ मकान खरीदा व उसकी पढ़ाई की सारी व्यवस्थाए की। बतौर आशिमा गोयल उसकी पढ़ाई पूरी कराने के लिए उसके माता-पिता ने अपने सभी सुखों की परवाह न करते हुए उसका सपना पूरा कराया। उसकी कामयाबी के पीछे उसके पिता व माँ की पूरी मेहनत है। आशिमा गोयल के अनुसार आई ए एस बनकर वह देश के उन पिछड़े हिस्सों में सेवा देना चाहती है, जो कि विकास से अछूते हैं। वहीं प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने आशिमा के निवास पर जाकर उन्हें बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की तथा पूरी लगन व ईमानदारी से देश के विकास के लिए एक निष्पक्ष अधिकारी के रूप में कार्य करने की प्रेरणा दी।

You May Have Missed

error: Content is protected !!