चंडीगढ़, 30 जुलाई- हरियाणा के खेल एवं युवा मामलों के राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि खेलो इंडिया-2021 का पूरा आयोजन अगले साल के अंतिम महीनों में किया जाएगा। आगामी वर्ष होने वाले ओलंपिक खेलों के बाद इन खेलों का आगाज हरियाणा के पंचकूला में किया जाएगा।

यह जानकारी खेलमंत्री ने देते हुए कहा कि इन खेलों का आयोजन मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में होगा। इसके लिए जल्द ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल व वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करके रूपरेखा तैयार की जाएगी। सिंह ने कहा कि पंचकूला के साथ लगते जिला अंबाला में बने खेल परिसरों को भी इस आयोजन के लिए प्रयोग किया जा सकता है। खेल मंत्री ने बताया कि च्खेलो इंडियाज् में देश भर से खिलाड़ी पहुंचेंगे। इनके स्वागत की तैयारियों को भव्य रूप दिया जाएगा। खिलाडियÞों के ठहरने व खाने-पीने की व्यवस्थाओं को लेकर जल्द ही अधिकारियों से बैठक करके प्लानिंग की जाएगी।

उन्होंने बताया कि असम में हुए पिछले खेलो इंडिया गेम्स के दौरान देखने वे स्वयं वहां गए थे। इसके पीछे उनका मकसद यह देखना था कि आखिर ये गेम्स आयोजित कैसे किए जाते हैं। वहां से पूरा अवलोकन करने के बाद उन्होंने मन में ठान लिया था कि च्खेलो इंडियाज् की अगली मेजÞबानी हरियाणा द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन खेलों के आयोजन में अभी एक साल बाकी है और हम वे सभी तैयारियां पूरी कर सकते हैं जिनकी इस आयोजन के लिए जरुरत है।

error: Content is protected !!