चंडीगढ़। गृह मंत्री अनिल विज थाई फ्रैक्चर के सफल आॅपरेशन के बाद अपने घर वापस लौटे और डॉक्टर की सलाह पर आराम के साथ साथ उन्होंने अपने रूम से ही प्रदेश की जिम्मेदारी को बखूबी संभालाना शुरू कर दिया है। इसके लिए उन्होंने अपने बेडरूम को वॉर रूम में तब्दील कर दिया है और वहीं से सभी विभागों के अधिकारियों से संपर्क साध कर प्रदेश की स्थिति पर नजर रख रहे हैं। गृह मंत्री अनिल विज ने अपने निवास स्थान पर शहरी निकाय विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की जिसमें विभाग द्वारा प्रदेश में करवाए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई। इस बैठक में शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एसएन रॉय तथा महानिदेशक अमित अग्रवाल उपस्थित रहे।

मंत्री अनिल विज ने निकाय विभाग के अधिकारियों के साथ प्रदेश में करनाल और फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने की परियोजना पर चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि इस परियोजना को तेजी के साथ आगे बढ़ाया जाए। इसके अलावा उन्होंने रा’य में चल रहे अन्य विकास परियोजनाओं में भी तेजी लाकर निश्चित समय पर उन्हें पूरा करने का निर्देश दिया। अनिल विज ने कोरोना महामारी के चलते प्रदेश में सफाई कर्मचारियों तथा अन्य पालिका कर्मचारियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए उनकी प्रशंसा भी की।

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की अपने काम के प्रति निष्ठा और सेवाभाव के कारण ही हम प्रदेश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को नियंत्रित करने में सफल हो सके हैं। इसलिए कोरोना काल मे उनका योगदान सराहनीय है।

error: Content is protected !!