बकाया पानी के बिलों का भुगतान नहीं करने पर एमसीजी की कार्रवाई, एआईएचपी कंपनी का पानी और सीवर कनेक्शन काटा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सेक्टर-32 स्थित प्लॉट नंबर 48 पर की गई कार्रवाई, निगम ने बकायादारों को जल्द बिल जमा कराने और अवैध कनेक्शनों को वैध करवाने के दिए निर्देश

गुरुग्राम, 23 अक्टूबर। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा पानी के बिलों की बकाया राशि की वसूली सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में निगम की टीम ने बकाया बिलों का भुगतान नहीं किए जाने के कारण प्लॉट नंबर 48, सेक्टर-32 स्थित एआईएचपी कंपनी का पानी का कनेक्शन और सीवर कनेक्शन काट दिया।

नगर निगम द्वारा लंबे समय से पानी के बिलों का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। निगम का उद्देश्य बकाया राजस्व की वसूली सुनिश्चित करने के साथ-साथ जलापूर्ति व्यवस्था को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाना है।

निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने सभी बकायादारों से अपने लंबित पानी के बिलों का भुगतान जल्द से जल्द करने की अपील की है। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि जिन नागरिकों एवं संस्थानों ने अवैध रूप से पानी के कनेक्शन ले रखे हैं, वे बिना किसी देरी के अपने कनेक्शनों को नियमानुसार वैध करवाएं।

निगमायुक्त ने स्पष्ट किया कि पानी के बिलों का भुगतान नहीं करने वाले बकायादारों तथा अवैध पानी के कनेक्शन रखने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। नगर निगम गुरुग्राम ने सभी घरेलू एवं व्यावसायिक उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने पानी के बिलों का भुगतान समय पर करें और यदि उनका पानी का कनेक्शन नियमानुसार वैध नहीं है, तो उसे वैध करवाने की प्रक्रिया पूरी करें। इससे बकाया राजस्व की वसूली और जलापूर्ति व्यवस्था के बेहतर संचालन में सहयोग मिलेगा।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

और पढ़ें