12 दिन निःशुल्क रामलीला प्रसारण पर पं. अमरचंद भारद्वाज सम्मानित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम, 22 अक्टूबर। गुरुग्राम की प्रसिद्ध बाबा श्री सिद्धेश्वर रामलीला कमेटी ने सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए 12 दिनों तक निःस्वार्थ भाव से रामलीला का निःशुल्क लाइव प्रसारण करने पर कथावाचक पंडित अमरचंद भारद्वाज को सम्मानित किया।

गौशाला मैदान, पुलिस लाइन के सामने, महावीर चौक पर 10 से 21 अक्टूबर 2026 तक आयोजित रामलीला का प्रसारण पंडित अमरचंद भारद्वाज ने अपने यूट्यूब चैनल SANATAN DHARM KI AWAAZ PRATHAM पर प्रतिदिन रात्रि 8:30 बजे से अगले दिन सुबह 3 बजे तक किया। रामलीला का शुभारंभ नारद मोह लीला से हुआ और समापन भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ हुआ।

पंडित अमरचंद भारद्वाज ने कमेटी के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य सनातन संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और भारतीय संस्कारों को जन-जन तक पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की एकता और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण समाज एवं राष्ट्र को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक है।

उन्होंने आगे भी गुरुग्राम में श्रीमद्भागवत कथा, श्रीराम कथा, शिव कथा, रामलीला एवं अन्य धार्मिक आयोजनों का अपने यूट्यूब चैनल पर यथासंभव निःशुल्क लाइव प्रसारण करने की प्रतिबद्धता जताई।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

और पढ़ें