लेफ्टिनेंट अतुल कटारिया चौक के पास ओल्ड दिल्ली रोड का एक हिस्सा 23 से 27 अक्टूबर तक रहेगा बंद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

-जीएमडीए द्वारा सड़क पर प्री-कास्ट कल्वर्ट और बरसाती नाले का निर्माण किया जाएगा

गुरुग्राम, 22 अक्टूबर: ओल्ड दिल्ली रोड पर मेजर सुशीला मार्ग के मोड़ से लेफ्टिनेंट अतुल कटारिया चौक की ओर आगे सड़क का एक हिस्सा 23 अक्टूबर रात 8 बजे से 27 अक्टूबर शाम 5 बजे तक यातायात के लिए बंद रहेगा। इस दौरान गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण द्वारा, मास्टर स्टॉर्म वॉटर ड्रेन लेग-1 पर आरसीसी बॉक्स टाइप प्री-कास्ट कल्वर्ट और बॉक्स टाइप बरसाती नाले का निर्माण कार्य किया जाएगा। जीएमडीए ने इस संबंध में सार्वजनिक सूचना जारी की है।

जीएमडीए द्वारा क्षेत्र में बरसाती पानी की निकासी व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए यह कार्य किया जा रहा है।

संबंधित सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। निर्माण कार्य के दौरान वाहन चालक गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी यातायात संबंधी निर्देशों और डायवर्जन का पालन करें।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

और पढ़ें