सीनियर डिप्टी मेयर धर्मबीर भांगरोला की अध्यक्षता में हुई बैठक, अतिरिक्त निगमायुक्त पूजा चांवरिया ने सुनीं वार्ड की समस्याएं और अधिकारियों को समाधान के लिए दिए निर्देश

गुरुग्राम, 22 अक्टूबर। नगर निगम गुरुग्राम के अंतर्गत वार्ड कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीनियर डिप्टी मेयर धर्मबीर भांगरोला ने की। इस दौरान अतिरिक्त निगमायुक्त पूजा चांवरिया ने वार्ड से संबंधित समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बैठक का उद्देश्य वार्ड स्तर पर नागरिकों की समस्याओं को सुनना, उन्हें संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाना और उनके समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना रहा। बैठक में सामने आई समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के पास भेजते हुए उन पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए, ताकि नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
बैठक के दौरान वार्ड से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। अतिरिक्त निगमायुक्त ने समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करें।
सीनियर डिप्टी मेयर धर्मबीर भांगरोला ने कहा कि नगर निगम का प्रयास है कि नागरिकों की शिकायतों पर संबंधित अधिकारी आवश्यक कार्रवाई करें और वार्ड स्तर पर नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि बैठक में नागरिकों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, जिससे समस्याओं के समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जा सकें।









