श्रीराम के आदर्शों से सीख ले युवा पीढ़ी : धर्मसागर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गीता भवन में धूमधाम से मनाई विजयदशमी, शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत

गुरुग्राम। न्यू कॉलोनी स्थित गीता भवन की श्री सनातन धर्मसभा द्वारा विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर धर्मसभा के संरक्षक धर्मसागर ने कहा कि रामलीला का मंचन युवा पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों, चरित्र और नैतिक मूल्यों से जुड़ने की प्रेरणा देता है। श्रीराम के जीवन से सत्य, मर्यादा और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की सीख मिलती है।

आयोजन की जानकारी श्री सनातन धर्मसभा के चेयरमैन, केंद्रीय श्री सनातन धर्मसभा के प्रधान एवं रामलीला के निर्देशक सुरेंद्र खुल्लर, गीता भवन स्कूल के प्रधान एवं संयोजक डॉ. मुनीष खुल्लर तथा गीता भवन के प्रधान यूबी ग्रोवर ने दी। कार्यक्रम में नगर निगम के पूर्व वरिष्ठ उपमहापौर यशपाल बतरा, डॉ. परमेश्वर अरोड़ा, समाजसेवी बाबूराम गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, एलएन छाबड़ा, सीपी छाबड़ा, रमेश कामरा और जीएन गोसाईं सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए।

सत्य और सदाचार का संदेश

धर्मसागर ने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि विजयदशमी सनातन परंपरा और भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है। यह असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे, आपसी मेल-मिलाप और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करते हैं।

गीता भवन से दशहरा मैदान तक शोभायात्रा

डॉ. मुनीष खुल्लर ने बताया कि आयोजन समिति की ओर से निकाली गई शोभायात्रा न्यू कॉलोनी स्थित गीता भवन से शुरू होकर न्यू कॉलोनी दशहरा मैदान पहुंची। मार्ग में खुल्लर परिवार, बाबूराम गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता और ओम स्वीट्स सहित विभिन्न लोगों एवं प्रतिष्ठानों ने शोभायात्रा का स्वागत किया।

रामलीला के सफल आयोजन में मोहित खुल्लर, जयदयाल गुप्ता, डीसी ग्रोवर, रविंद्र खुल्लर, कृष्ण गोगिया, एसके मोदी, जितेश मोदी, सूरज महेंद्र, तरुण चावला, अश्विनी महेंद्रू, राकेश शर्मा, राजेश खरबंदा, पुनीत खुल्लर, लक्ष्मण राघव और मुकेश शर्मा का विशेष सहयोग रहा।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

और पढ़ें