हुड्डा से मिले संजय दत्त और राव नरेंद्र, जाना स्वास्थ्य का हाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रदेश के राजनीतिक हालात, संगठन की मजबूती और कांग्रेस के अभियानों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर। हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने सोमवार शाम दिल्ली स्थित आवास पर कांग्रेस विधायक दल के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने उनका कुशलक्षेम जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

कांग्रेस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, एक घंटे से अधिक समय तक चली मुलाकात में हरियाणा के मौजूदा राजनीतिक हालात और आगामी चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। नेताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्षों के कामकाज की आलोचना करते हुए उसे विफलताओं और जनविरोधी नीतियों वाला कार्यकाल बताया।

बैठक में कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जारी ‘लोकतंत्र बचाओ’ और ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियानों की प्रगति पर भी विचार-विमर्श हुआ।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

और पढ़ें