हरियाणा सरकार ने दो एचसीएस अधिकारियों की सेवाएं चंडीगढ़ प्रशासन को सौंपी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़, 19 अक्टूबर-हरियाणा सरकार ने दो एचसीएस अधिकारियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से चंडीगढ़ प्रशासन को सौंप दी हैं।

मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, वर्ष 2011 बैच के एचसीएस अधिकारी श्री गौरव कुमार तथा वर्ष 2013 बैच के अधिकारी श्री प्रदीप अहलावत-1 की सेवाएं चंडीगढ़ प्रशासन को सौंपी गई हैं।

श्री गौरव कुमार इस समय राज्य निर्वाचन आयोग, हरियाणा में सचिव जबकि श्री प्रदीप अहलावत नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) के तौर पर कार्यरत हैं।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

और पढ़ें