नगर निगम गुरुग्राम में अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल, विभिन्न जोन और शाखाओं के कार्यभार सौंपे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने जारी किए आदेश, इंजीनियरिंग और बागवानी शाखा के अधिकारियों को सौंपी गईं नई जिम्मेदारियां

गुरुग्राम, 18 अक्टूबर। नगर निगम गुरुग्राम में प्रशासनिक कार्यों को व्यवस्थित करने और विभिन्न विभागीय गतिविधियों के बेहतर संचालन के उद्देश्य से अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है। निगमायुक्त प्रदीप दहिया द्वारा जारी आदेशों के तहत इंजीनियरिंग शाखा तथा बागवानी शाखा के अधिकारियों को विभिन्न कार्यों, जोन और डिवीजनों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेशों में पूर्व में जारी सभी संबंधित आदेशों को निरस्त करते हुए नई जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं।

इंजीनियरिंग शाखा में अधिकारियों को सौंपे गए कार्य

इंजीनियरिंग शाखा के संबंध में जारी आदेश के अनुसार, कार्यकारी अभियंता तुषार यादव को जोन -1 सहित डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, रोड स्वीपिंग, शिकायत पोर्टल, आरओडब्ल्यू से संबंधित कार्य, निर्माण एवं विध्वंस (सीएंडडी) कचरा प्रबंधन तथा एनजीटी से संबंधित कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है।

कार्यकारी अभियंता सुंदर श्योराण को रोड सेफ्टी, समाधान शिविर, जन संवाद, मुख्यमंत्री आवास, महारी सड़क, डी-प्लान, जल शक्ति, नमस्ते योजना और एचईडब्ल्यूपी से संबंधित कार्य सौंपे गए हैं। इसके अतिरिक्त उन्हें उपायुक्त कार्यालय की बैठकों में नगर निगम के नोडल अधिकारी के रूप में भाग लेने तथा इंजीनियरिंग विंग से संबंधित निर्धारित न्यायालयीन मामलों में निगम की ओर से आवश्यक उपस्थिति सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है।

कार्यकारी अभियंता प्रदीप कुमार को जोन -2 सहित मुख्यालय संबंधी कार्यों, जल एवं सीवरेज बिलिंग, सीएक्यूएम और न्यायालयीन मामलों, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के निर्माण एवं संचालन तथा सेक्टर-14 में नगर निगम के नए कार्यालय भवन के निर्माण से संबंधित कार्य सौंपे गए हैं। उन्हें एसएमसी-एमसी से संबंधित कार्य भी देखने होंगे। कार्यकारी अभियंता कुलदीप यादव को जोन -6 सहित बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर पुराने कचरे से संबंधित कार्य, वजीराबाद में स्टेडियम के निर्माण तथा ईई-हॉर्टिकल्चर (क्लस्टर-2) से संबंधित जिम्मेदारियां दी गई हैं।

सहायक अभियंताओं की जिम्मेदारियां भी निर्धारित

आदेश के तहत सहायक अभियंता सुमित कुमार को जोन -4 के वार्ड-4, 35 और 36 सहित डोर-टू-डोर कार्यों, बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर पुराने कचरे से संबंधित कार्यों तथा सेक्टर-14 में नगर निगम कार्यालय भवन के निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही विज्ञापन से संबंधित प्रवर्तन कार्यों, न्यायालयीन मामलों और शिकायतों का दायित्व भी उन्हें दिया गया है। सहायक अभियंता वसीम अकरम को जोन -4 के वार्ड 1,2,3 सहित सीएंडडी वेस्ट प्लांट तथा सैनिटेशन सिक्योरिटी फोर्स (एसएसएफ) टीम के नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। सहायक अभियंता मनोज अहलावत को जोन -1 सहित डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के लिए सेकेंडरी कलेक्शन प्वाइंट विकसित करने और रोड स्वीपिंग से संबंधित कार्यों का दायित्व सौंपा गया है।

सहायक अभियंता विवेक बेनिवाल को जोन -5 सहित शीतला माता मंदिर के निर्माण से संबंधित कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, सहायक अभियंता अंजू बाला को मुख्यालय संबंधी कार्यों, विज्ञापन अनुमति एवं प्रवर्तन से जुड़े मामलों, न्यायालयीन मामलों और राइट ऑफ वे (आरओडब्ल्यू) अनुमति से संबंधित कार्य सौंपे गए हैं।

बागवानी शाखा में जोनवार जिम्मेदारियां तय

बागवानी शाखा के लिए जारी आदेश में अधिकारियों को जोनवार जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि संबंधित क्षेत्रों में बागवानी कार्यों का संचालन और निगरानी सुनिश्चित की जा सके। आदेश के अनुसार, सहायक अभियंता पूनम मलिक को जोन-1 और जोन-2 की बागवानी शाखा की जिम्मेदारी दी गई है। सहायक अभियंता आशीष को जोन-4 तथा सहायक अभियंता सुनील कुमार को जोन-3, जोन-5 और जोन-6 के बागवानी कार्य सौंपे गए हैं। कनिष्ठ अभियंता प्रियदीप को जोन-1, मुकेश को जोन-2, अखलाक अहमद को जोन-3, गुलशन को जोन-4 दीपक शर्मा को जोन-5 और लोकेश को जोन-6 में बागवानी कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रशासनिक कार्यों के बेहतर संचालन पर जोर

निगमायुक्त प्रदीप दहिया के अनुसार इन आदेशों में इंजीनियरिंग, स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, सड़क सुरक्षा, जल एवं सीवरेज, निर्माण कार्य, प्रवर्तन और बागवानी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों की जिम्मेदारियां स्पष्ट की गई हैं। अधिकारियों को निर्धारित कार्यों के अनुसार संबंधित गतिविधियों का संचालन करना होगा।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

और पढ़ें