भाजपा सरकार ने एससी , बीसी और EWS छात्रों के साथ किया विश्वासघात, चोर दरवाजे से छात्रवृत्ति की चोरी : आदित्य सुरजेवाला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सरकार ने विधानसभा में पेश किए चौंकाने वाले आंकड़े; आदित्य सुरजेवाला नें सरकार से पूछा था सवाल

साल-दर-साल हजारों छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिली, स्थिति दयनीय

चंडीगढ़, 30 अगस्त 2026 – कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने हरियाणा विधानसभा में पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने वर्ष 2019 से अब तक अनुसूचित जाति (एससी), पिछड़ा वर्ग (बीसी/ओबीसी) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के छात्रों के आवेदनों, स्वीकृतियों और वास्तविक वितरण के आंकड़े मांगे थे। सरकार के जवाब से साफ हो गया है कि भाजपा शासन में इन कमजोर वर्गों के हजारों छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिली। स्वीकृत होने के बावजूद राशि नहीं पहुंची और ईडब्ल्यूएस छात्रों को तो पूरी तरह वंचित रखा गया।

आदित्य सुरजेवाला ने बोला भाजपा पर हमला ; ईडब्ल्यूएस छात्र – पूरी तरह शून्य, एक भी छात्र को नहीं मिला

कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि साल 2019-20 से 2025-26 तक और 2026-27 (24 अगस्त 2026 तक) में ईडब्ल्यूएस छात्रों के लिए आवेदन, स्वीकृति और वितरण—सब कुछ शून्य रहा। यानी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के किसी भी छात्र को इस योजना का एक भी रुपया नहीं मिला।

उन्होंने कहा कि एससी छात्रों में सालवार कितने छात्रों को नहीं मिली छात्रवृत्ति। साल 2019-20 में कुल 6,964 छात्रों को छात्रवृत्ति से वंचित रहना पड़ा। 2020-21 में कुल 6,122 छात्र वंचित रहे।2021-22 में कुल 9,895 छात्र वंचित। 2022-23 में कुल 7,339 छात्र वंचित।2023-24 में कुल 9,342 छात्र वंचित। 2024-25 में कुल 8,898 छात्र वंचित।2025-26 में कुल 14,084 छात्र वंचित रहे।

आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि एससी छात्रों में हर साल सैकड़ों से हजारों छात्र स्वीकृति मिलने के बावजूद छात्रवृत्ति से वंचित रहे। 2025-26 में अकेले 4,317 स्वीकृत छात्रों को राशि नहीं मिली।

आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा शासन में बीसी छात्रों की सबसे दयनीय स्थिति बनी हुई है। 2019-20 में कुल 16,783 छात्र छात्रवृत्ति से वंचित रहे। 2020-21 में कुल 20,778 छात्र वंचित रहे। 2021-22 में कुल 15,553 छात्र वंचित रहे। 2022-23 में कुल 9,990 छात्र वंचित रहे। 2023-24 में कुल 42,759 छात्र वंचित रहे।2024-25 में 63,893 आवेदन आए, 52,023 स्वीकृत हुए, लेकिन वितरण शून्य रहा। यानी 52,023 स्वीकृत छात्रों में से एक को भी छात्रवृत्ति नहीं दी गई। कुल 63,893 छात्र वंचित। 2025-26 में कुल 12,486 छात्र वंचित रहे।

आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा शासन में बीसी छात्रों की स्थिति सबसे खराब रही। 2023-24 में 32,973 स्वीकृत छात्रों को राशि नहीं मिली। 2024-25 में पूरे साल का वितरण शून्य रहा।

बजट का बड़ा हिस्सा भी नहीं पहुंचा छात्रों के पास : आदित्य सुरजेवाला

सुरजेवाला ने कहा कि एससी छात्रों के लिए 2019-20 में 5,386.12 लाख रुपये स्वीकृत हुए, लेकिन सिर्फ 3,029.88 लाख पहुंचे। 2023-24 में 20,663.41 लाख स्वीकृत हुए, जबकि 15,146.57 लाख ही दिए गए।
बीसी के लिए 2019-20 में 460 लाख स्वीकृत हुए, लेकिन सिर्फ 85.64 लाख पहुंचे। 2022-23 में 3,898.83 लाख स्वीकृत हुए और मात्र 708.87 लाख दिए गए।

विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि ये आंकड़े साबित करते हैं कि भाजपा सरकार ने एससी, बीसी और ईडब्ल्यूएस छात्रों के साथ खुला विश्वासघात किया है। हजारों छात्र स्वीकृति मिलने के बावजूद छात्रवृत्ति से वंचित रहे। उन्होंने सरकार से मांग की है कि लंबित राशि तुरंत वितरित की जाए और ईडब्ल्यूएस छात्रों को योजना का पूरा लाभ दिया जाए।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!