मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंचकूला में सुनी प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ देखा 137वें संस्करण का सीधा प्रसारण

चंडीगढ़, 30 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को पंचकूला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का सीधा प्रसारण देखा। सेक्टर-1 स्थित रेड बिशप कन्वेंशन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में आमजन ने प्रधानमंत्री के विचार सुने।

‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से संवाद करते हुए प्रेरणादायक कहानियां, नवाचारी विचार और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाली जन-नेतृत्व की पहलों को साझा किया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे व्यक्तियों और संस्थाओं के प्रयासों को सामने लाते हुए नागरिकों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया गया।

प्रधानमंत्री द्वारा उठाए गए जनहित के विषयों और प्रेरक संदेशों को उपस्थित लोगों ने ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम का उद्देश्य ‘मन की बात’ में प्रस्तुत विचारों एवं पहलों से लोगों का सार्थक जुड़ाव बढ़ाना था।

इस अवसर पर पंचकूला के महापौर श्यामलाल बंसल, हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग की अध्यक्ष बंतो कटारिया, हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे, भाजपा नेता कृष्ण ढुल, पार्षद, पार्टी कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!