हर बूथ पर सुनी जाएगी ‘मन की बात’: डॉ. अर्चना गुप्ता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

30 अगस्त को सुबह 11 बजे प्रसारित होगा 137वां संस्करण

चंडीगढ़, 29 अगस्त। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण के सामूहिक श्रवण की व्यवस्था प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर करने के निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम 30 अगस्त को सुबह 11 बजे प्रसारित होगा।

उन्होंने संगठनात्मक जिलों, मंडलों, शक्ति केंद्रों और बूथ समितियों से तैयारियां समय पर पूरी करने तथा स्थानीय नागरिकों, युवाओं, महिलाओं, सामाजिक संगठनों और प्रबुद्धजनों को कार्यक्रम से जोड़ने का आह्वान किया।

डॉ. गुप्ता ने कहा कि ‘मन की बात’ देशभर के सामान्य नागरिकों की प्रेरक पहल, नवाचार, सेवा और उपलब्धियों को सामने लाने वाला महत्वपूर्ण जनसंवाद है। कार्यकर्ता कार्यक्रम से मिली प्रेरणा को सेवा, जनभागीदारी और समाजहित के कार्यों में बदलें तथा प्रमुख संदेशों को आमजन तक पहुंचाएं।

उन्होंने प्रदेशवासियों से भी परिवार और आसपास के लोगों के साथ कार्यक्रम सुनने की अपील की।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

और पढ़ें