ब्रेकिंग न्यूज : चुने हुए विधायकों को विधानसभा में प्रवेश से बलपूर्वक रोका गया : हुड्डा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा सरकार पर लगाया संविधान और लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के बाहर कांग्रेस विधायकों और पुलिस के बीच हुई धक्का-मुक्की पर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

हुड्डा ने कहा, “हरियाणा की भाजपा सरकार ने आज देश के संविधान और लोकतंत्र का गला घोंटने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। हरियाणा की जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों को भी विधानसभा भवन में प्रवेश करने से बलपूर्वक रोका गया। यह बेहद शर्मनाक और निंदनीय है।”

कांग्रेस विधायक कथित वोट चोरी, भर्ती परीक्षाओं में पेपर चोरी व पेपर लीक तथा जंतर-मंतर पर युवाओं के साथ हुई कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन करते हुए विधानसभा की ओर बढ़ रहे थे। पुलिस ने उन्हें बैरिकेड लगाकर रोक दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की हुई।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!