वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब का सांस्कृतिक कार्यक्रम 29 अगस्त को

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कविता, चुटकुले और गीत प्रस्तुत करेंगे सदस्य, अगस्त में जन्मे सदस्यों का मनेगा जन्मदिन

गुरुग्राम, 26 अगस्त। वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब, गुरुग्राम शाखा की कोर कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को आईडीसी स्थित कार्यालय में शाखा प्रधान धर्म सागर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में प्रधान धर्म सागर तथा सह-प्रमुख एवं मंच संचालक डी.एन. कवातरा ने बताया कि अगस्त माह के पांचवें शनिवार, 29 अगस्त को सुबह 11 बजे न्यू कॉलोनी स्थित गीता भवन मंदिर में शाखा का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में क्लब के सदस्य अपने विचार रखने के साथ-साथ कविता, चुटकुले और गीत प्रस्तुत करेंगे। डी.एन. कवातरा ने बताया कि इस अवसर पर अगस्त माह में जन्मे क्लब सदस्यों का जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम के बाद जलपान की व्यवस्था रहेगी।

बैठक में एच.एस. चावला ने भी अपने विचार एवं सुझाव रखे। इस अवसर पर एम.आर. कुमार, हरीश गायक, एस.के. गाबा और रमेश वशिष्ठ सहित कोर कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!