सफाई कर्मचारियों की आवाज सुनो Cm साहब : नवीन जयहिंद
मंत्री, MLA, MP इब उठाओ झाड़ू, इब करो सफाई ! : नवीन जयहिंद
Cm, पूर्व Cm हुड्डा, मंत्री , सांसद, विधायकों के घर के बाहर फेंको कूड़ा : जयहिंद
सफाई कर्मचारियों को नवीन जयहिंद ने दिया समर्थन
नेता झाड़ू लेकर सिर्फ फोटो ना खिंचवाए : जयहिंद
चुनाव के समय नेता वोट लेने सफाई कर्मचारियों के पांव पकड़ते है लेकिन अब चुप है : जयहिंद
ठेका प्रथा पर जयहिंद ने उठाए सवाल

रोहतक 26 अगस्त- हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर नवीन जयहिंद ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। रोहतक में सफाई कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जो कर्मचारी दिन-रात अस्पतालों, सड़कों और शहरों की गंदगी साफ करके आम जनता को स्वस्थ वातावरण देने का काम करते हैं, उनकी समस्याओं पर सरकार को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।
नवीन जयहिंद ने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज के लिए सबसे जरूरी काम कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की आवाज मुख्यमंत्री तक पहुंचनी चाहिए।
उन्होंने मीडिया से भी अपील करते हुए कहा कि “इनकी आवाज मुख्यमंत्री के कानों तक जानी चाहिए, क्योंकि लगता है मुख्यमंत्री के कानों में मैल ज्यादा हो गया है।
सफाई कर्मचारी सबसे बड़े डॉक्टर है : जयहिंद
नवीन जयहिंद ने सफाई कर्मचारियों के काम के महत्व को बताते हुए कहा कि अस्पतालों में डॉक्टरों और दूसरे कर्मचारियों के साथ-साथ सफाई कर्मचारियों की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अगर सफाई कर्मचारी काम करना बंद कर दें तो अस्पतालों और पूरे सिस्टम की व्यवस्था प्रभावित हो जाएगी। सफाई कर्मचारी ही देश प्रदेश के सबसे बड़े डॉक्टर है
उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी खुद गंदगी और बीमारियों के बीच काम करते हैं और समाज को बीमारियों से बचाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसके बावजूद उनके साथ उचित व्यवहार और सम्मान होना चाहिए।
ठेका प्रथा पर जयहिंद ने उठाए सवाल
नवीन जयहिंद ने ठेका प्रथा को लेकर भी सरकार पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों के शोषण की बात होनी चाहिए और उनके अधिकारों पर खुलकर चर्चा होनी चाहिए।
उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि लंबे समय से काम कर रहे सफाई कर्मचारियों को उनके अधिकार दिए जाएं और उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाए।
नेता सिर्फ झाड़ू लेकर फोटो न खिंचवाएं : जयहिंद
नवीन जयहिंद ने नेताओं पर भी तंज कसते हुए कहा कि सिर्फ हाथ में झाड़ू लेकर फोटो खिंचवाने से सफाई व्यवस्था नहीं सुधरेगी। अगर नेता वास्तव में सफाई कर्मचारियों के साथ हैं तो उन्हें उनकी समस्याओं के समाधान के लिए भी आवाज उठानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी किसी राजनीतिक दल के नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए काम करते हैं। इसलिए उनके मुद्दे को राजनीति से ऊपर उठकर देखना चाहिए।
मुख्यमंत्री से जयहिंद की अपील
नवीन जयहिंद ने मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए और उनके अधिकारों के लिए ठोस फैसला लिया जाए।
उन्होंने कहा कि वह सफाई कर्मचारियों के साथ खड़े हैं और उनकी आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने प्रदेश के लोगों से भी अपील की कि सफाई कर्मचारियों के सम्मान और अधिकारों के लिए उनका साथ दें।
नवीन जयहिंद ने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज की रीढ़ हैं और उनके साथ न्याय होना जरूरी है। सरकार को उनकी मांगों पर जल्द फैसला लेना चाहिए।









