26वें उन्नत भारत सेवाश्री अवार्ड समारोह में देशभर की विभूतियां सम्मानित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सेवा, शिक्षा, चिकित्सा, प्रशासन, कानून, कला और समाजसेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किए गए सम्मान

कुरुक्षेत्र, 24 अगस्त (प्रमोद कौशिक)। सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली देशभर की विशिष्ट विभूतियों को 26वें उन्नत भारत सेवाश्री अवार्ड समारोह में सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री विजय कुमार चोपड़ा ने शिरकत की।

कार्यक्रम में स्वामी अमित देव महाराज, श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर विद्यागिरी महाराज, कीर्ति चक्र नरेंद्र नाथ धर दुबे, सतीश राम कुमार गोयल, डॉ. एस.एम. रहेजा, डॉ. आर.के. मिढ़ा, मानवेन्द्र सिंह रावत, अधिवक्ता डी. राजेश्वर राव, दुष्यंत नायक, परवीन डबास, रोहित मलिक, पूर्व पुलिस महानिरीक्षक सुरेश शर्मा, सीआरपीएफ के पूर्व अतिरिक्त महानिदेशक एच.आर. सिंह और चंद्रशेखर जोशी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

विभिन्न क्षेत्रों में योगदान का सम्मान

समारोह में डॉ. समरेंदु मोहंती को भारत प्रेम रत्न से सम्मानित किया गया। डॉ. रणबीर सिंह, हिमानी अग्रवाल और डॉ. कमल रॉय अनेजा को नागरिक अभिनंदन अवार्ड प्रदान किया गया।

डॉ. एच.एस. रावत, अशोक कुमार सिंघल और अधिवक्ता डॉ. शशि किरण को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला। डॉ. संजय सचदेवा, डॉ. राजीव कुमार तम्ता, डॉ. राजीव दीक्षित और डॉ. महेश चंद्र को चिकित्सा रत्न अवार्ड प्रदान किया गया।

पद्मश्री ममता सोधा और डॉ. रविंदर सिंह को प्रशासनिक रत्न, प्रो. अल्डास जनैया को शिक्षा रत्न तथा अर्चना शर्मा को कला-संस्कृति रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया।

विधि और समाजसेवा की हस्तियां भी सम्मानित

विधि गौरव अवार्ड अधिवक्ता अमित सक्सेना, अरुण डबास, गणेश दत्त शर्मा, शंकर दत्त गेहतौरी और मनीष वत्स को प्रदान किया गया।

समाज रत्न अवार्ड से मनिंदर सिंह सेखों, डॉ. आशीष अनेजा, मदन लाल परदेसी, सुरिंदर कुमार बंसल, पंकज सूरी, राकेश जैन, इकबाल सिंह, मनीष गोयल और डॉ. शिखा धवन को सम्मानित किया गया।

अधिवक्ता विशाल सिंह, विशाल कौशिक, योगाचार्य हीरा योगी, योगाचार्य मंगेश त्रिवेदी, डॉ. मयंक पोरवाल, मोहित आनंद और अभिषेक कुमार को यूथ आइकन्स अवार्ड प्रदान किया गया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

समारोह में कथक नृत्य, योग प्रदर्शन, विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और कविता पाठ भी आयोजित किए गए। मुख्य अतिथि के संबोधन, अतिथियों के सम्मान और धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुषमा नाथ, युवा अध्यक्ष अखिल नाथ और अधिवक्ता सुचेता ने किया। आयोजकों ने बताया कि सेवाश्री अवार्ड की 31 वर्षों की यात्रा का उद्देश्य समाज और राष्ट्र के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले कर्मयोगियों को सम्मान तथा विशिष्ट पहचान प्रदान करना है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!