बिजली बिलों में सिक्योरिटी रिव्यू चार्ज का विरोध

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राव नरेंद्र सिंह ने कहा—उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ डालने का फैसला वापस ले सरकार

चंडीगढ़, 23 अगस्त। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बिजली बिलों में सिक्योरिटी रिव्यू के नाम पर अतिरिक्त राशि वसूले जाने का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि महंगाई और बढ़ते घरेलू खर्चों के बीच इस वसूली से प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि बिजली कनेक्शन लेते समय उपभोक्ता से पहले ही सिक्योरिटी राशि जमा करवाई जाती है। इसके बाद बिलों में बड़ी राशि जोड़कर मांगने से पहले उपभोक्ताओं को उसका आधार, गणना और संबंधित नियम स्पष्ट रूप से बताया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार और बिजली वितरण निगमों को जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ाने के बजाय राहत देने की दिशा में काम करना चाहिए। उन्होंने सिक्योरिटी रिव्यू चार्ज वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि निर्णय वापस नहीं हुआ तो कांग्रेस उपभोक्ताओं के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन करेगी।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!