पीएम मोदी देश की खुशहाली के लिए काम कर रहे हैं जिससे कांग्रेस बौखलाई गई है: मुख्यमंत्री नायब सैनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कांग्रेस के 55 साल के शासन की तुलना में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 11 वर्ष में 5 गुना गति से विकास के काम हुए हैं: नायब सैनी

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत पंचकूला में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

चंडीगढ़, 23 मई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विपक्ष देश में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गुजरात का सीएम रहते नरेंद्र मोदी ने अपने काम के दम पर गुजरात को चमकाने का काम किया और 2014 से लगातार नॉनस्टॉप देश के प्रधान सेवक के तौर पर देश की प्रगति और खुशहाली के लिए काम कर रहे हैं। नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज भारत दुनिया में चमक रहा है यह देखकर कांग्रेस बौखलाई हुई है। मुख्यमंत्री शनिवार को पंचकूला में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत पंचकूला जिला प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस के 55 साल के शासन की तुलना में प्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्ष के कार्यकाल में 5 गुना गति से विकास के काम हुए है। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए पारदर्शी ढंग से बायोमेट्रिक से फसल खरीदने का काम किया जा रहा है। हरियाणा के किसानों ने पैदावार बढ़ाकर रिकॉर्ड तोड़ा दिया है।

कांगेस पर निशाना साधते हुए सीएम सैनी ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में इलाज के लिए गरीब व्यक्ति को अपने गहने और घर व जमीन तक बेचनी पड़ती थी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीब लोगों की चिंता को समाप्त करने का काम किया है। हरियाणा के 2 करोड़ 80 लाख की आबादी में से डेढ़ करोड़ लोगों का आयुष्मान एवं चिरायु कार्ड बन चुका है। अब गरीब व्यक्ति निशुल्क अपना इलाज कराते हैं। उन्होंने कहा कि 27 लाख लोगों ने अपना मुफ़्त इलाज करवाया है जिसके लिए अब तक चार हजार करोड़ रुपये डबल इंजन की सरकार ने इलाज के लिए दिये है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के 277 संकल्प में से 63 संकल्प पहले ही वर्ष में ही पूरे कर लिए हैं, बाकी संकल्पों पर तेज गति से काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी अस्पताल में मुफ़्त डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध है। सीएम सैनी ने कहा कि उन्होंने शपथ ग्रहण से पहले ही युवाओं को पक्की नौकरी का ज्वाइनिंग लेटर दे दिया, ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ है।

नायब सैनी ने कहा कि महिलाओं को 500 रुपये में का गैस सिलेंडर दिया जा रहा है जिसके तहत अब तक 248 करोड रुपए गरीब परिवारों की महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार 24 फसलों को एमएसपी पर फसल खरीद रही है। लाडो लक्ष्मी योजना का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि हरियाणा में महिलाओं को 2100 दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में अब तक प्रदेश के 10 जिला अस्पतालों में प्राइवेट अस्पतालों की तरह सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। अस्पतालों में पेंडिंग सर्जरी अब जीरो हो गई है।

प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिन जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, डॉ. पवन सैनी, प्रदेश पदाधिकारी डॉ. संजय शर्मा, जिला प्रभारी रवि बतान, विश्व हिंदू परिषद से लोकेश नागरू, प्रदेश पदाधिकारी डॉ. रिषिपाल मथाना ने सत्रों को संबोधित किया। सत्र की अध्यक्षता क्रमशः जिला सचिव अमरिंदर सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुरेश वर्मा, जिला सचिव राजकुमार शर्मा, जिला पदाधिकारी राजेंद्र नूनीवाल, जिला प्रवक्ता संजीव कौशल एवं जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने किया। प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रशिक्षण वर्ग के आयोजन के लिए प्रदेश पदाधिकारी डॉ. संजय शर्मा को वर्ग पर्यवेक्षक एवं पूर्व जिला अध्यक्ष अजय शर्मा को वर्ग प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रशिक्षण वर्ग में नवाचार के तौर पर जिला संगठन द्वारा प्लास्टिक मुक्त व्यवस्था की गई, जिसमें मिट्टी के घड़े में पानी, कांच के गिलास, कप, प्लेट इत्यादि का प्रयोग किया गया। नवाचार को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पहल पर राजीव कॉलोनी के वाल्मीकि मंदिर में स्थानीय निवासियों एवं प्रशिक्षण वर्ग के सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक भोज किया। प्रत्येक सत्र की शुरुआत वर्ग गीत के सामूहिक गायन से किया गया, जिला मीडिया प्रभारी के. चन्दन और युवामोर्चा की महिला नेत्री हिमांगी शर्मा ने वर्ग गीत का सामूहिक गायन करवाया। प्रशिक्षण वर्ग का संचालन जिला महामंत्री भवनजीत सिंह एवं जय कौशिक ने किया।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!