गुरुग्राम में भगवान परशुराम भवन हॉल का शिलान्यास आज, संत-महापुरुषों व मंत्रियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम, 21 फरवरी। मर्यादा, शौर्य और धर्मनिष्ठा के प्रतीक भगवान श्री परशुराम के पावन नाम पर निर्मित होने जा रहे “भगवान परशुराम भवन हॉल” के शिलान्यास का भव्य एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम 22 फरवरी 2026 (रविवार) को गुरुग्राम में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन आदर्श ब्राह्मण सभा के तत्वावधान में सम्पन्न होगा।

कार्यक्रम का आयोजन शक्ति नगर, बसाई रोड स्थित भगवान परशुराम भवन परिसर में दोपहर 12:30 बजे से आरम्भ होगा। आयोजन समिति के अनुसार यह भवन न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा, बल्कि समाज में संगठन, शिक्षा और सेवा भाव को भी सुदृढ़ करेगा।

प्रमुख वक्ता एवं मार्गदर्शन

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर क्षेत्र के क्षेत्रीय संघ चालक पवन जिंदल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं हरियाणा प्रांत संघ चालक प्रताप जी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

प्रांत प्रमुख, विद्या भारती डी.पी. भारद्वाज सानिध्य प्रदान करेंगे।

आशीर्वाद एवं मुख्य अतिथि

हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा का आशीर्वाद कार्यक्रम को प्राप्त होगा।

मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा सरकार के उद्योग, वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह तथा सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डा. अरविन्द शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

विशिष्ट अतिथि

विशिष्ट अतिथियों में भाजपा जिला अध्यक्ष गुरुग्राम सर्वप्रिय त्यागी, जीकेन सीटिंग कलेक्शन के सीएमडी के.एन. पाण्डेय तथा पूर्व चेयरमैन वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन पं. दिनेश शर्मा सम्मिलित होंगे।

मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति बनेगी कार्यक्रम का विशेष आकर्षण

कार्यक्रम का सबसे विशेष और गौरवपूर्ण पक्ष यह रहेगा कि हरियाणा सरकार के उद्योग, वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह तथा सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डा. अरविन्द शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

दोनों वरिष्ठ मंत्रियों की उपस्थिति से न केवल आयोजन की प्रतिष्ठा और व्यापकता बढ़ेगी, बल्कि यह स्पष्ट संदेश भी जाएगा कि समाज के सांस्कृतिक एवं धार्मिक मूल्यों को सुदृढ़ करने वाले इस महत्वपूर्ण कार्य को सरकार का सकारात्मक सहयोग एवं समर्थन प्राप्त है।

समाज के विभिन्न वर्गों में इस बात को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है कि प्रदेश के दो वरिष्ठ मंत्री स्वयं उपस्थित होकर भगवान परशुराम भवन हॉल के शिलान्यास के साक्षी बनेंगे, जो इस आयोजन को ऐतिहासिक आयाम प्रदान करेगा।

आयोजन समिति ने गुरुग्राम एवं आसपास के क्षेत्र के समाजबंधुओं से सपरिवार उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक शिलान्यास के साक्षी बनने का आग्रह किया है। समिति के अनुसार यह भवन समाज की एकता, सांस्कृतिक जागरण और धार्मिक चेतना का सशक्त केंद्र बनेगा।

यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक शक्ति के संगम के रूप में एक नई दिशा प्रदान करेगा।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें