हरियाणा में स्कूलों की शीतकालीन छुट्टियों का ऐलान, 1 से 15 जनवरी तक अवकाश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़। हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी सरकारी व निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। निदेशालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार 1 जनवरी 2026 से 15 जनवरी 2026 तक सभी स्कूलों में शीतकालीन छुट्टियां रहेंगी। स्कूल 16 जनवरी 2026 (शुक्रवार) से पुनः खुलेंगे।

यह आदेश राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों तथा संबंधित अधिकारियों को जारी किया गया है। निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि अवकाश अवधि के दौरान CBSE और ICSE बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में बोर्ड के निर्धारित नियमों व शेड्यूल के अनुसार कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विशेष कक्षाएं/गतिविधियां संचालित की जा सकती हैं।

निदेशालय ने सभी स्कूल प्रबंधन समितियों को निर्देश दिए हैं कि वे आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लिया गया यह निर्णय विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के मद्देनज़र अहम माना जा रहा है।

आदेश पर सहायक निदेशक (अकादमिक), स्कूल शिक्षा विभाग, हरियाणा के हस्ताक्षर हैं और यह 23 दिसंबर 2025 को जारी किया गया।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें