भारत सरकार ने प्रसिद्ध एक्ट्रेस हिमाचल प्रदेश से सांसद कंगना रनौत को बड़ी जिम्मेदारी दी –
दिल्ली, 21 दिसंबर 2025 – पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि भारत सरकार ने लोकसभा सांसद अभिनेत्री कंगना रनौत को हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य बनाया है। उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है, जिसके तहत वे देश विदेश मे हिंदी भाषा के विकास और प्रचार में अपना योगदान देंगी। कंगना रनौत के कार्यकाल की अवधि अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन यह नियुक्ति निश्चित रूप से हिंदी भाषा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है।
अब से कंगना हिंदी के प्रचार प्रसार का काम भी करेंगी –
मशहूर एक्ट्रेस और मंडी हिमाचल प्रदेश से बीजेपी लोकसभा सांसद कंगना रनौत को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार की हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया है।
संस्कृति मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, कंगना रनौत समेत छह सांसदों को मंत्रालय के हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया है।
कौन है इस समिति का अध्यक्ष –
पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत इस समिति के पदेन अध्यक्ष हैं, जबकि मंत्रालय में राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह समिति के पदेन उपाध्यक्ष होंगे।
कंगना रनौत के अलावा जिन पांच सांसदों को समिति का सदस्य बनाया गया है, उनमें अरुणाचल प्रदेश से बीजेपी की राज्यसभा सांसद नेबाम रेबिया, मध्य प्रदेश से बीजेपी के लोकसभा सांसद रोडमल नागर और हरियाणा से बीजेपी के राज्यसभा सांसद राम चंद्र जांगड़ा भी शामिल हैं।
हर मंत्रालय में हिंदी सलाहकार समिति का गठन –
पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि भारत सरकार के हर मंत्रालय में हिंदी सलाहकार समिति का गठन किया गया है। समिति का कार्यकाल कुल तीन साल होगा। हिंदी सलाहकार समिति का मुख्य काम मंत्रालय में हिंदी के प्रचार और विकास के लिए नीति बनाना होता है। जब भी समिति की बैठक होती है, इसके सदस्यों को आने जाने का किराया और मेहनताना दिया जाता है।
मशहूर अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र से सांसद कंगना रनौत अब हिंदी के प्रचार प्रसार का काम भी करेंगी। उन्हें अब संस्कृति मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया है। संस्कृति मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक़ कंगना रनौत सहित छह सांसदों को मंत्रालय के हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया है। केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत इस समिति के पदेन अध्यक्ष जबकि मंत्रालय में राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह समिति के पदेन उपाध्यक्ष होंगे।







