विश्व ध्यान दिवस पर गुरुग्राम में जिला स्तरीय ध्यान कार्यक्रम आयोजित, 400 साधकों ने लिया भाग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम। विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर ज़िला आयुष अधिकारी डॉ. मंजू कुमारी के कुशल नेतृत्व एवं ज़िला योग कॉर्डिनेटर डॉ. विकास यादव के मार्गदर्शन में आयुष विभाग गुरुग्राम द्वारा हर्टफुलनेस योग संस्थान के सहयोग से हर्टफुलनेस मेडिटेशन केंद्र सेक्टर-21ई में जिला स्तरीय ध्यान दिवस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को ध्यान एवं योग के माध्यम से मानसिक शांति, तनाव प्रबंधन तथा सकारात्मक और संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। ध्यान सत्र के दौरान आयुष विभाग, गुरुग्राम के योग सहायकों ने प्रतिभागियों को ध्यान की सरल, सहज एवं प्रभावी तकनीकों का अभ्यास कराया।

इस कार्यक्रम में लगभग 400 साधकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर योग विशेषज्ञ डॉ. भूदेव ने अपने संबोधन में कहा कि नियमित ध्यान अभ्यास से मानसिक तनाव में कमी आती है, एकाग्रता बढ़ती है और यह शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने बताया कि ध्यान व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होता है।

आयुष विभाग, गुरुग्राम ने भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी एवं स्वास्थ्यवर्धक कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन की प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में आयुष विभाग के अधिकारी व कर्मचारी, योग सहायक तथा बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने सक्रिय और उत्साहपूर्ण सहभागिता की।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!