गुरुकमल कार्यालय में ढोल की थाप पर कार्यकर्ता जमकर नाचे और एक दूसरे को दी जीत की बधाई

जनता ने भाजपा की विकास की नीति पर भरोसा जताया : कमल यादव

जिला अध्यक्ष कमल यादव ने चारों विधानसभा में कमल खिलाने पर जनता जर्नादन और कार्यकर्ताओं का जताया आभार

गुरुग्राम, 8 अक्टूबर। हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जीत का जश्न मनाया। भाजपा कार्यालय गुरुकमल में कार्यकर्ता ढोल की थाप पर जमकर नाचे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष कमल यादव ने गरुग्राम जिला की चारों विधानसभाओं में कमल खिलने पर जनता जर्नादन का आभार जताया और लड्डू बांटकर एक दूसरे को जीत की बधाई दी।

भाजपा जिला मीडिया प्रमुख पवन यादव ने बताया कि हरियाणा की जनता ने तीसरी बार प्रदेश में कमल खिलाकर रिकार्ड कायम किया है। गुरुग्राम जिला की पटौदी, बादशाहपुर, सोहना और गुरुग्राम विधानसभा में जैसे भाजपा प्रत्याशियों की जीत तय हुई भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के जिला अध्यक्ष कमल यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को भी जीत की बधाई दी।

पवन यादव ने बताया कि जिला अध्यक्ष कमल यादव ने कहा कि भाजपा की यह जीत जनता की जीत है। हरियाणा की जनता ने विकास को चुना है। कमल यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जूठ और अफवाहें फैलाकर लोगों को भ्रमित करने का काफी प्रयास किया, लेकिन हरियाणा की जागरूक जनता ने कांग्रेस को नकार दिया और भाजपा की विकास की नीति पर बटन दबाकर तीसरी बार सेवा का मौका दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *