हमने पहले काम किए फिर मांग रहे हैं वोट: नवीन गोयल

-नवीन गोयल का न्यू कालोनी मोड़ पर खुला चुनाव कार्यालय

गुरुग्राम। गुडग़ांव विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी नवीन गोयल ने रविवार को न्यू कालोनी मोड़ पर अपने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इससे पहले हवन-यज्ञ किया गया। महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव जी महाराज ने अपना संदेश भेजकर नवीन गोयल को कार्यालय के शुभारंभ की शुभकामना देते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। सतीश ग्रोवर स्वामी धर्मदेव जी महाराज का संदेश लेकर पहुंचे। इस दौरान सेंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता, साथी भी मौजूद रहे। नवीन गोयल ने कार्यालय में प्रवेश करने से पहले महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके नमन किया।

नवीन गोयल की ओर से अपने कार्यालय को चुनावी बैठक कक्ष नाम दिया गया है। सुबह पहले हवन-यज्ञ किया गया, जिसमें कैनविन फाउंडेशन के संस्थापक डा. डी.पी. गोयल, उनकी पत्नी , अन्य परिवारजनों, शहर के मौजिज लोगों व कार्यकर्ताओं ने आहुति डाली। कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर नवीन गोयल ने कहा कि न्यू कालोनी में जिस जगह यह कार्यालय शुरू किया गया है, वह पुराने गुडग़ांव का केंद्र है। उन्होंने कहा कि यह कैंप एरिया है, जहां हमारे पूर्वजों ने संघर्ष किया है। यहां की धरती से वे धुआंधार चुनाव प्रचार करते हुए लोगों से घर-घर जाकर समर्थन व आशीर्वाद मांगेंगे। उन्होंने कहा कि हमने काम किया है और काम करेंगे। यही हमारा उद्देश्य है। जो कहा, वह जरूर करेंगे। उन्होंने साथियों से कहा कि कहा कि चुनाव का काउंटडाउन शुरू है। हमें और अधिक मजबूती के साथ जनसंपर्क बढ़ाना है। जो भी रणनीति बनाई जा रही है, उसे पूरी जिम्मेदारी से निभाना है। मां शीतला के आशीर्वाद से गुडग़ांव जीतेगा, हम सब जीतेंगे। उनके साथ 36 बिरादरी का आशीर्वाद है। यही आशीर्वाद उनकी शक्ति और ताकत है। गुरुग्राम के लोगों में यह भाव है कि इस बार काम करने वाले को चुना जाए। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम की जनता हमें सेवा का अवसर दे। हम अब से पहले भी सेवा पर खरे उतरे हैं और आगे भी खरे उतरेंगे।

नवीन गोयल ने कहा कि चाहे कैनविन के माध्यम से स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, युवाओं की स्किल डेवेलपमेंट की बात हो या फिर राजनीति में जनता की समस्याओं को ठीक कराने की बात हो, हर उम्मीद पर सदा खरे उतरने का प्रयास किया है। जब गुरुग्राम की देवतुल्य जनता विधानसभा चुनाव में विधायक चुनकर भेजेगी तो और अधिक ऊर्जा के साथ सेवा करेंगे। सेवा में कभी पीछे नहीं हटेंगे। नवीन गोयल ने कहा कि लोगों में गजब का जोश और हौंसला है। इसलिए उनका सबको नमन है। वे इस बात का विश्वास दिलाते हैं कि सदा सबके सुख-दुख में साथ खड़े मिलेेंगे। उन्होंने कहा कि यह चुनाव किसी पार्टी का नहीं, यह गुरुग्राम की तरक्की का है। रास्ता गुरुग्राम की जनता को चुनना है।

सभी 438 बूथों पर हमें मजबूत रहना है: डा. डी.पी. गोयल
डा. डी.पी. गोयल ने कहा कि हम सबका प्रण है कि नवीन के साथ रहकर हम उन्हें मजबूती देंगे। मतदान के दिन एक-एक वोट पोल कराएंगे। उन्होंने कहा कि गुडग़ांव के सभी 438 बूथों पर हमें मजबूत रहना है। अपने बूथ को मजबूत बनाते हुए हम अधिक से अधिक वोट नवीन को दिलवाएंगे। उन्होंने कहा कि यह चुनाव नवीन नहीं गुडग़ांव की जनता लड़ रही है। जीत पक्की होगी। क्योंकि नवीन वादे नहीं इरादे लेकर आया है। सबसे अधिक वोटों से जीत दिलाकर हमें उनके इरादों को साकार होते देखना है।

जनप्रतिनिधियों ने की नवीन गोयल को विजयी बनाने की अपील
बंटी पाहुजा ने गुडग़ांव की जनता से आग्रह किया कि नवीन गोयल को इस बार हमें विधायक चुनना है। शहर का विकास नवीन गोयल मजबूती से कराएंगे। उन्होंने कहा कि नवीन गोयल के काम देखकर उन्हें मजबूती दें, ताकि गुडग़ांव का भविष्य भी बेहतर बन सके। पूर्व पार्षद सुनीता कटारिया ने कहा कि पूरा गुडग़ांव एक होकर भाई नवीन गोयल का साथ दे। यह हमारे लिए बहुत बड़ा मौका है अपने मजबूत विधायक चुनने का। सभी यह प्रण करें कि हमें नवीन गोयल के साथ रहना है। नवीन गोयल का साथ देना है। उन्होंने नवीन गोयल को आश्वस्त किया कि जहां कहीं भी उनकी जरूरत रहेगी, वे हाजिर हैं। महिला शक्ति नवीन गोयल के साथ मजबूती से खड़ी है। लक्ष्मण विहार से समाजसेवी प्रशांत भारद्वाज के प्रतिनिधि विनोद ने कहा कि नवीन को विधायक चुनने के लिए जनता ने हमसे पूछा। जनता को बताया गया कि नवीन गोयल हमारे लिए क्यों जरूरी है। उनका हर काम बोल रहा है। इसलिए जनता उनका चुनाव करेगी। आरएसएस से राजेश ने नवीन गोयल को शुभकामनाएं देते हुए जनता से अपील की कि इस बार नवीन गोयल को चुनकर विधानसभा भेजें। गुडग़ांव का सही विकास वे कराकर नई राजनीति की शुरुआत करेंगे। गुर्जर समाज से सुंदर खटाना ने नवीन गोयल को समर्थन दिया। सुंदर खटाना ने कहा कि गुरुग्राम नवीन गोयल के कार्यों से प्रेरित है। इसलिए इनकी लहर पूरी है। नवीन गोयल ने जो काम किए हैं, वे कोई और नहीं कर सकता।

समाज के अग्रणी लोगों की रही मौजूदगी
नवीन गोयल के चुनाव बैठक कक्ष कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर रवि कंबोज, लोकेश गुप्ता, रितु माहेश्वरी, नीलकंठ वशिष्ठ, पूर्व पार्षद मित्ते, प्रदीप वाल्मीकि, नवीन जैन, रघुनाथ जैन, सतीश धर्मानी, मनोज बिहानी, महेश सारवान, सूरज डूडी, महेंद्र सेतिया, अशोक सैनी, रामफल श्योकंद अशोक विहार फेज-2, सुनीता रावत, लोकेश जैन, एडवोकेट गुलशन कठपालिया, अनुपम शर्मा, महेंद्र तोशाम, एक्टर राज चौहान, गगन गोयल, आरपी सिंह चौहान, ओमप्रकाश गाबा, ललित क्रांतिकारी, सरोज क्रांतिकारी, धर्मेंद्र घामड़ोज, प्रदीप अहलावत, पूर्वांचल समाज के अध्यक्ष उपेंद्र राय, सुमित, भाल सिंह, अक्षय सामल, रोहताश यादव, कमल वर्मा, गौरव सोलंकी, राकेश शर्मा, मुकेश शर्मा (बाली पंडित), नीटू कटारिया, रिषीपाल शर्मा, टोनी, उदयवीर यादव, अरविंद, अनिल गहलोत, गगनदीप सैनी धीरेंद्र, गिरीश गुप्ता, सोनू तायल, योगेश गुप्ता, जैकबपुरा से प्रधान टोनी, कपिल सैनी, धर्मबीर बागोरिया, चरण सिंह, परस राम, कमलेश शर्मा, शांति कथूरिया, किरण गोस्वामी समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

Previous post

आपका साथ मिला तो बादशाहपुर के हालात सुधारने की गारंटी मेरी : राव नरबीर सिंह

Next post

 महेंद्रगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री : रामबिलास शर्मा से मिलकर मुख्यमंत्री बोले- पंडित जी का आशीर्वाद लेने आया हूं

Post Comment

You May Have Missed