मातृ शक्ति ने हरियाणा में तीसरी बार कमल खिलाने की ठान ली है : बांसुरी स्वराज

भाजपा सरकार में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी सफलता के झंडे गाड़ रही है : स्वराज

हर महिला कार्यकर्ता अधिक से अधिक महिलाओं को भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करें : स्वराज

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी ड्यूटी निभाने में असफल रही है : स्वराज

चंडीगढ़, 29 अगस्त। भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने रोहतक में कहा कि मातृशक्ति ने हरियाणा में तीसरी बार कमल खिलाने की ठान ली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाओं का लक्ष्य हरियाणा में डबल इंजन की सरकार बनाना है और इस काम में महिलाएं पूरी ताकत के साथ जुट गई हैं। श्रीमती स्वराज गुरुवार को शहीद मदन लाल ढींगरा कम्युनिटी सेंटर में महिलाओं के जिला स्तर के सम्मेलन को संबोधित कर रही थी। श्रीमती स्वराज ने पत्रकारों से भी बातचीत की और ममता बनर्जी सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी ड्यूटी को सही तरीके से निभाने में असफल रही है।  कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष उषा शर्मा ने की।

बांसुरी स्वराज ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकण के लिए काफी काम किए हैं। इसी का परिणाम है कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी सफलता के झंडे गाड़ रही है। पिछली सरकारों ने महिलाओं की उन्नति और तरक्की के लिए ठोस कदम नहीं उठाए। 2014 के बाद मोदी सरकार ने महिलाओं के विकास के लिए अनेकों योजनाएं बनाई ताकि मातृ शक्ति मजबूती से आगे बढ़ सके।

बांसुरी स्वराज ने कहा कि हरियाणा में आकर मुझे असल मायने में मातृ शक्ति का आभास हुआ है। पहले लोग महिलाओं के विकास को लेकर गंभीर नहीं थे, लेकिन आज यह गंभीरता देखने को मिलती है। इस मौके पर उन्होंने हरियाणा की नायब सरकार की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि नायब सरकार ने कम समय में अधिक काम करके दिखाए हैं। हरियाणा की जनता नायब सरकार के कामों से खुश। चुनाव की दृष्टि से हरियाणा में माहौल भाजपा के पक्ष में है।

श्रीमती स्वराज ने कहा कि मोदी और हरियाणा की डबल इंजन सरकार ने महिलाओं की दशा और दिशा को बदला है।  भाजपा सरकार की योजनाओं ने उन्हें सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की नायब सरकार संकल्प के साथ हर महिला को सशक्त बनाने उनको समृद्ध करने के लिए काम कर रही है।

बांसुरी स्वराज ने महिलाओं का आह्वान करते हुए कहा कि अब विधानसभा चुनाव में समय कम बचा है। सभी महिला शक्ति भाजपा की उपलब्धियों को लेकर घर-घर जाएं और महिलाओं को कमल के फूल पर वोट देने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने यह भी कहा कि महिला मोर्चा की प्रत्येक कार्यकर्ता मातृशक्ति को यह भी बताए कि उनका भविष्य और तरक्की भाजपा सरकार में ही संभव है।

सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए बांसुरी स्वराज ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को मेडिकल कालेज मामले को लेकर आडे हाथों लिया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी स्वयं महिला है और मुख्यमंत्री है, लेकिन उनके शासन में महिलाएं ही सुरक्षित नहीं है। महिला डाक्टर के साथ हुए रेप और उसके बाद हत्या के मामले में ममता सरकार के प्रति लोगों में रोष है। देश की हर बेटी और हर महिला डाक्टर बेटी के दर्द को महसूस करती है, लेकिन ममता बनर्जी इस मामले में भी राजनीति कर रही है।

पत्रकार के एक सवाल पर बांसुरी स्वराज ने कहा कि ममता बनर्जी की मंशा महिला डाक्टर को न्याय दिलाने की नहीं है। तंज कसते हुए श्रीमती स्वराज ने कहा ममता बनर्जी सड़कों पर उतरकर किससे न्याय मांग रही है। ममता सरकार ने उनके प्रशासन और पुलिस ने रेप और हत्या के मामले को आत्हत्या का आवरण पहनाने का प्रयास किया है। पश्चिम बंगाल सरकार सबूत मिटाकर दोषी व्यक्ति को बचाने के प्रयास में लगी हुई है।

सम्मेलन में पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दांगी,प्रदेश सचिव रेणु डावला प्रदेश  जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणवीर ढाका,महामंत्री महिला मोर्चा गायत्री देवी, जिला महिला मोर्चा प्रभारी अर्चना ठाकुर, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा ज्योत्सना रोहिला,प्रदेश मीडिया प्रभारी मीनू धनखड़ जिला महामंत्री आशा शर्मा,सरिता नारायण पूर्व विधायक, जिला परिषद चैयरमैन मंजू हुडा, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा उषा शर्मा,राजरानी शर्मा, संगीता सिंघल, विना सिक्का, रानी किराड, मंजू गर्ग,सुखदर्शन रायमा,मंजू गर्ग आदि हजारों महिलाओं ने भाग लिया।

You May Have Missed

error: Content is protected !!