आजादी का पर्व जन-जन का पर्व, हर मन का है पर्व : नायब सिंह

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने राज्यस्तरीय कार्यक्रम में किया राष्ट्रीय ध्वजारोहण, मुख्यमंत्री नायब सिंह, उपायुक्त सुशील सारवान, एसपी जेएस रंधावा ने शहीदी स्मारक पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को किया नमन।

स्वतंत्रता दिवस की परेड में शामिल टुकडिय़ों को किया पुरस्कृत, स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित।

विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी प्रस्तुती, मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की।

धूमधाम के साथ मनाया गया जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र 15 अगस्त : मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि आजादी का पर्व जन-जन का पर्व है, हर मन का पर्व है, हर भारतवासी के लिए गर्व और गौरव का दिन है। आज हर साल की तरह हर घर तिरंगा अभियान से पूरा देश देशभक्ति के रंग में रंगा है। हर घर, गली, मुंडेर और हर मोहल्ले में तिरंगा फहरा रहा है। आजादी के बाद भी हरियाणा के वीरों ने देश की सीमाओं की सुरक्षा में भी अनेक बलिदान दिये हैं। हमारे सैनिको ने 1962, 1965, 1971 के विदेशी आक्रमणों व आप्रेशन कारगिल युद्ध के दौरान वीरता की अद्भुत मिसाल पेश की थी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह वीरवार को पुलिस लाईन पिपली के प्रांगण में जिला प्रशासन की तरफ से आयोजित राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यातिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह, उपायुक्त सुशील सारवान, पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा ने लघु सचिवालय प्रागंण में शहीदी स्मारक पर पुष्पचक्र भेंटकर शहीदों को श्रृद्धाजंलि दी। इसके पश्चात मुख्य अतिथि ने पुलिस लाईन पिपली के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले स्कूली विद्यार्थियों की मिठाई के लिए 5 लाख की राशि देने की घोषणा भी की है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने परेड की सलामी लेने के उपरांत जिला वासियों को स्वंतत्रता दिवस के पावन पर्व की बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अभी 1 जुलाई 2024 को ही हमें अंग्रेजों के समय से चले आ रहे गुलामी के प्रतीक 3 कानून से आजादी दिलवाई है। ये तीनों कानून अंग्रेजी शासन को मजबूत करने और उसकी रक्षा के लिए बनाये गये थे। भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू होने से लोगों को जल्द न्याय मिलने और कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने से मुक्ति मिलनी शुरु हो गई है। प्रधानमंत्री ने देश के बंटवारे को 20वीं शताब्दी की सबसे बड़ी त्रासदी बताते हुए उसके पीडि़तों याद में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाना शुरु किया है। अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर की स्थापना करवाकर करोड़ों देशवासियों की आस्था को मजबूती दी है।

उन्होंने कहा कि आज उन्नत प्रौद्योगिकी और प्रतिभा के बल पर न केवल मिसाइलें बना रह है, बल्कि सूर्ययान, चंद्रयान और मंगलयान जैसे मिशन सफलतापूर्वक चला रह है। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक उतारने वाला भारत दुनिया का पहला देश बना है। आदित्य एल-1 नामक यान सूर्य की कक्षा में स्थापित होकर सूर्य का अध्ययन कर रहा है। इससे हर भारतवासी गौरवांवित है। सरकार ने पिछले 10 वर्षों में प्रदेश की जनता को भेदभाव करने वाली वाली व्यवस्था से आजादी दिलाई है, भय, भष्टाचार व भाई-भतीजावाद, विकास में असमानता करने वाले क्षेत्रवाद से आजादी दिलाई है। युवाओं को सरकारी नौकरिया पाने में पर्ची-खर्ची से, लोगों को सरकारी सेवाओं व योजनाओं का लाभ पाने के लिए दफ्तर, दरखास्त और दस्तावेज से, उद्यमियों व कारोबारियों को लालफीताशाही से, गांवों को लाल डोरे के बंधन से, महिलाओं को रसोई के धुएं से आजादी दिलवाई है। पिछले दिनों सरकार ने किसान हित में कुछ नए निर्णय लिए है, जिनमें अंग्रेजों के जमाने से चले आ रहे आबियाने को हमने जड़ से खत्म कर दिया है। साथ ही पिछले आबियाने को 133 करोड 55 लाख 48 हजार रुपए की बकाया राशि भी माफ कर दी है।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह को उपायुक्त सुशील सारवान, एसपी जशनदीप सिंह रंधावा, एडीसी डा. वैशाली शर्मा, एसडीएम सुरेंद्र पाल ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रसंशा पत्र देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम के मंच का संचालन डीआईपीआरओ डा. नरेन्द्र सिंह व एआईपीआरओ बलराम शर्मा ने किया। इस मौके पर एडीजी लॉ एंड आर्डर संजय कुमार, आईजी सीआईडी सौरव, उपायुक्त सुशील सारवान, पुलिस अधीक्षक जेएस रंधावा, एएसपी सृष्टिï गुप्ता, पूर्व मंत्री दवेन्द्र शर्मा, पूर्व विधायक बंता राम, एडीसी डा. वैशाली शर्मा, एसडीएम सुरेन्द्र पाल, नगराधीश डा. रमन गुप्ता, सीईओ जिला परिषद अशोक कुमार मुंजाल,डीएसपी अशोक कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील राणा, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्याम लाल जांगडा, जिला परिषद के उपाध्यक्ष धर्मपाल चौधरी, सैनी समाज के अध्यक्ष गुरनाम सिंह सैनी, प्रदीप झांब, रामपाल पाली, सोहन लाल, अश्वनी जैन, बाबू राम टाया, हरमेश सिंह, सुरेश सैनी कुक्कु, विनित बजाज सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह को जनसंपर्क विभाग की तरफ से भेंट की गई कार्यक्रम के दौरान की तस्वीर।

मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह को जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की तरफ से उपायुक्त सुशील सारवान, डीआईपीआरओ डा. नरेन्द्र सिंह, एआईपीआरओ बलराम शर्मा, अधीक्षक हाकिम सिंह, लेखाकार संजीव कुमार, विक्रम सैनी ने स्वतंत्रता दिवस के ध्वजारोहण की तस्वीर भेंट की है।

कार्यक्रम में परेड में शामिल टुकडियों को किया गया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस समारोह पर परेड में 11 टुकडिय़ों को शामिल किया गया था। इस परेड की कमान आईपीएस अधिकारी एएसपी सृष्टिï गुप्ता ने संभाली थी। इस समारोह में सभी टुकडिय़ों ने शानदार मार्च पास्ट किया। कार्यक्रम के अंत में परेड में शामिल टुकडियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी प्रस्तुति।

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को रंगमय बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें विज्डम वल्र्ड स्कूल द्वारा योगा नृत्य, बीआर इंटरनेशनल स्कूल द्वारा योद्घा बन गई मैं, बोला कब प्रतिकार करोगे, वीर-वीर हर-हर महादेव की प्रस्तुति, सहारा काम्प्रेहेंसिव स्क्ूल द्वारा देखो देखो देखो, छा गया आकाश में तिरंगा की प्रस्तुति, गीता कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा पंजाबी गिद्दा, सैनी पब्लिक स्कूल द्वारा फ्यूजन कोरियोग्राफी, विज्डम वल्र्ड स्कूल ओलम्पियन विनर अभिनंदन की प्रस्तुति, राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी विद्यालय थानेसर द्वारा हरियाणवी लोक नृत्य शामिल है। कार्यक्रम के अंत में राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी विद्यालय अभिमन्यूपुर द्वारा राष्टï्रीय गान प्रस्तुती दी गई। इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सभी प्रतिभागियों को मुख्यमंत्री नायब सिंह ने मैडल देकर सम्मानित किया। इसके साथ-साथ मलखंभ, पीटी शो के प्रतिभागियों को भी मुख्यमंत्री ने मैडल देकर सम्मानित किया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह पर मुख्यमंत्री ने किया स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की पावन बेला पर स्वतंत्रता सेनानियों व उनके परिजनों को मंच पर खुद उनके पास जाकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने हरभजन कौर, सुरजीत कौर, कृष्णा देवी, सुखविन्द्र कौर, दलजीत कौर, दलजीत कौर, ममता शर्मा, पारवती देवी, धन्नी देवी, गुरमीत कौर, संतोष कुमारी, जसबीर कौर, रामदास गोयल, सुखपाल सिंह, ढिल्ला राम को शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि इन वीरों के कारण ही हम खुल हवा में आजादी की सांस ले रहे है।

जींद के सांगी वेदप्रकाश को मिला श्री धनपत सिंह सांगी लाईफ एचीवमेंट अवार्ड।

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कुरुक्षेत्र के राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में सूचना जनसम्पर्क भाषा एवं संस्कृति विभाग की तरफ से जींद जिले के गांव बिशन निवासी वेद प्रकाश को प्रसिद्घ सांगी धनपत सिंह सांगी लाईफ एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इस अवार्ड में सांगी वेद प्रकाश को सरकार की तरफ से 1 लाख रुपए की राशि व शाल तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। यह अवार्ड हरियाणा प्रदेश के प्रसिद्घ एवं विद्ववान सांगी राय श्री धनपत सिंह की स्मृति में दिया गया है। राय श्री धनपत सिंह सांगी ने प्रदेश की संस्कृति सांग को ना केवल देश के अन्य राज्यों ब्लकि विदेश में भी पहुंचाया।
पुलिस अधीक्षक जेएस रंधावा सहित 33 अधिकारियों, कर्मचारियों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित।

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को सम्मानित किया। जिनमें पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा, एसएसपी सृष्टिï गुप्ता, श्री मेंहदी रत्ता चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष पंकज अरोड़ा, स्वास्थ्य विभाग से वरिष्ठï नर्सिंग अधिकारी सरोज बाला, चुनाव तहसीलदार सरला कौशिक, समाजसेवी मामचंद सैनी, जिला परिषद से पवन मित्तल, पंजाब यूनिर्सिटी चंडीगढ से सरताज सिंह, हरियाणा राज्य परिवहन के कार्य प्रबंधक समिन्द्र सिंह, डीपीई राधेश्याम, खिलाड़ी अनवी गागट, एमडीडी आफ इंडिया की डिस्ट्रिक कॉर्डिनेटर रितू रानी, समाजसेवी सुभाष चंद्र, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कुसम काम्बोज, उपसिविल सर्जन डा. संदीप अग्रवाल, डा. जगमेन्द्र सिंह, आकंशा, सुश्री सृष्टिïका, कारगिल योद्घा रामपाल अटवाल, डा. तरसेम कुमार, डा. अशोक कुमार, सत प्रकाश, अतुल कुमार शर्मा, स्वामी बिक्षु, स्वामी बंसीपुरी जी, सुरेन्द्रपाल सिंह, सुभाष ठकुराल, सुरेन्द्र मैहत्ता, डीपीओ नीतू रानी, समाजसेवी गुरनाम सिंह, डीएसडब्लयूओ संतोष शर्मा के अलावा परेड में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाली टुकडियों को सम्मानित किया तथा सांस्कृतिक टीमों को भी स्मृति चिन्ह व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।

You May Have Missed

error: Content is protected !!