हरियाणा माँगें हिसाब अभियान में दीपेंद्र सिंह हुड्डा की पदयात्रा में शामिल होने पर सभी का हार्दिक धन्यवाद

कांग्रेस पार्टी का हरियाणा माँगे हिसाब अभियान एक आंदोलन का रूप ले चुका है

गुरुग्राम, 22 जुलाई, 2024 – जिला बार एसोसिएशन गुरुग्राम के पूर्व प्रधान एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता चौधरी संतोख सिंह ने हरियाणा माँगें हिसाब अभियान में बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में लोक सभा सांसद श्री दीपेंद्र सिंह हुड्डा की पदयात्रा में भारी संख्या में शामिल होने पर सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।

कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के 10 साल के कुशासन के खिलाफ ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ नाम से प्रदेशव्यापी अभियान चलाया हुआ है और लोक सभा सांसद श्री दीपेंद्र सिंह हुड्डा ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ अभियान में पदयात्रा कर रहे हैं। हरियाणा माँगें हिसाब अभियान में सभी जगह पर भारी भीड़ जुट रही है कांग्रेस पार्टी का हरियाणा माँगे हिसाब अभियान एक आंदोलन का रूप ले चुका है।

बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में पद यात्रा करते हुए लोक सभा सांसद श्री दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा सरकार से हिसाब माँगते हुए पूछा कि गुरुग्राम की जनता सरकार से हिसाब माँगती है कि गुरुग्राम की सफ़ाई व्यवस्था क्यों चौपट है और मिलेनियम सिटी गुरुग्राम को कचरा सिटी क्यों बनाया? गुरुग्राम की सीवरेज व्यवस्था का बुरा हाल क्यों है? गुरुग्राम के सरकारी अस्पताल को टैक्सी स्टैंड क्यों बनाया? गुरुग्राम में पिछले 10 सालों में मेट्रो एक इंच भी क्यों नहीं बढ़ी?

उन्होंने हरियाणा सरकार से हिसाब माँगते हुए पूछा की देश में सबसे ज्यादा बेरोज़गारी हरियाणा में क्यों? बीजेपी की केंद्र सरकार ने हरियाणा को देश का सबसे असुरक्षित राज्य क्यों कहा? घर-घर तक कैसे पहुंचा नशा व ड्रग्स का काला साम्राज्य? देश में सर्वाधिक महंगाई हरियाणा में क्यों? भ्रष्टाचार के जनक व जनता के जी का जंजाल क्यों बने सरकारी पोर्टल व आईडी? भाजपा के 10 साल में हजारों करोड़ के 50 से ज्यादा बड़े घोटाले क्यों? भाजपा काल क्यों बना किसानों का काल? भाजपा ने दलितों और पिछड़े वर्ग की घोर उपेक्षा क्यों की? अग्निपथ और कौशल निगम के जरिए क्यों खत्म की पक्की नौकरियां? हर वर्ग पर लाठी और गोलियां क्यों बरसाई? इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को शून्य पर क्यों लेकर आई बीजेपी? 2014 और 2019 की चुनावी घोषणाएं क्यों पूरी नहीं की? बीजेपी ने स्वास्थ्य सेवाओं का दिवालिया क्यों पीटा? बीजेपी ने प्रदेश के शिक्षा तंत्र को बर्बाद क्यों किया? बीजेपी ने देश की सबसे विकसित अर्थव्यवस्था को क्यों चौपट किया?

Previous post

डबवाली आदर्श रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सुविधाओं पर दिया जाए ध्यान : कुमारी सैलजा

Next post

हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम सोहना (गुरूग्राम) में कार्यरत जेई व सीए पर लगाया 13 हजार रूपए का जुर्माना

You May Have Missed