प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा ने नवनियुक्त भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली से मिलकर दी बधाई

बडौली के नेतृत्व में पार्टी संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा : जीएल शर्मा 

प्रदेशाध्यक्ष ने जीएल शर्मा की तारीफ की, कुशल संगठनात्मक रणनीतिकार करार दिया 

गुरुग्राम। हरियाणा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा ने पार्टी के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली से मिलकर उन्हें बधाई दी। जीएल शर्मा ने कहा कि मोहनलाल जमीनी स्तर से पार्टी संगठन की गतिविधियों में शरीक रहे हैं। उनके पास मंडल,  जिला और प्रदेश स्तर पर संगठन की सेवा का अनुभव है। 1995 में मोहनलाल मुरथल के मंडल अध्यक्ष रहे। 2020 में बडौली को पार्टी का सोनीपत  जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।  2021 में उन्हें प्रदेश महामंत्री के पद के साथ हरियाणा भाजपा की कोर टीम में शामिल किया गया। अब उन्हें प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व देकर उनकी संगठनात्मक कार्यकुशलता पर  मोहर लगाई है। निश्चित ही बडौली पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। प्रदेश मे विकास पुरुष के रूप में अपनी पहचान कायम करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री और अब केंद्र में मंत्री मनोहर लाल, प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेशाध्यक्ष बडौली पार्टी को और अधिक मजबूत करेंगे। उनके पास संगठन का लंभ अनुभव है। जीएल ने दावा किया कि पूर्व में सीएम रहे मनोहर लाल के आशीर्वाद से  सीएम नायब सैनी के मार्गदर्शन और बडौली का नेतृत्व निश्चित ही भाजपा को विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत दिलाएगा। इसमें कोई दो राय नहीं कि भाजपा प्रदेश में जीत की हैट्रिक लगाएगी। दस सालों से चला रहा सुशासन प्रदेश में कायम रहेगा। 

बडौली ने की जीएल की तारीफ 

प्रदेश अध्यक्ष बडौली ने जीएल शर्मा की तरीफ करते हुए कहा कि जीएल के पास संगठन का लंबा अनुभव है। उन्हें, उनके साथ भाजपा संगठन की सेवा करने का पहले से ही मौका मिल रहा है। जीएल शर्मा जमीनी स्तर पर पार्टी संगठन की गतिविधियों को अगे बढ़ा रहे हैं। पार्टी संगठन जीएल शर्मा जैसे कार्यकर्ताओं की  मेहनत की बदौलत दिनों-दिन मजबूत हो रही है। आगे भी पार्टी को मजबूत करने के लिए अनुभवी कार्यकर्ताओं से रणनीतिक चर्चाएं कर आगे बढ़ेंगे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!