तीसरी बार मोदी सरकार बनने पर लोकसभा प्रभारी मनीष ग्रोवर ने कार्यकर्ताओं का जताया आभार* 

*दुष्प्रचार करने में कांग्रेस को महारत हासिल है : मनीष ग्रोवर*

*लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने झूठ और लालच की राजनीति करके जनता को धोखा दिया : ग्रोवर* 

*8500 रुपये हर महीने देने का लालच देकर कांग्रेस ने जनता को छला : ग्रोवर* 

गुरुग्राम, 13 जून। लोकसभा कौर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को पार्टी कार्यालय गुरुकमल में जिला अध्यक्ष कमल यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में लोकसभा प्रभारी एवं पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने तीसरी बार मोदी सरकार बनने पर सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार जताया। श्री ग्रोवर ने कहा कि प्रचंड गर्मी के बावजूद भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की जिसके परिणाम स्वरूप केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनी है। इस मौके पर श्री ग्रोवर ने कांग्रेस को भी घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में झूठ और लालच की राजनीति करके जनता को धोखा दिया है। 

मनीष ग्रोवर ने कहा कि झूठ को हथियार बना कर कांग्रेस ने सत्ता हथियाने के लिए अपना अभियान शुरू किया हुआ है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने गरीब लोगों को 8500 रुपये हर महीने देने का झूठ बोला और अब लोग 8500 रुपये लेने के लिए लाइन में लगे हुए है और कांग्रेस नेता कहीं दिखाई नहीं दे रहे। उन्होंने कहा कि  दुष्प्रचार करने में कांग्रेस को महारत हासिल है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने सारी हदें पार करते हुए लोगों को संविधान के नाम पर गुमराह किया है। श्री ग्रोवर ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि संविधान का दुरुपयोग जितना कांग्रेस ने किया है उतना कभी नहीं हुआ। कांग्रेस ने तो देश में एमरजेंसी लगाकर लोगों को प्रताड़ित करने का पाप किया है। श्री ग्रोवर ने कहा कि कांग्रेस की नीयत कभी भी देश और प्रदेश का विकास करने की नहीं रही है। कांग्रेस का लक्ष्य देश में वंशवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना रहा है। 

मनीष ग्रोवर ने कहा कि 2014 के बाद अब देश में विकासवाद की राजनीति हो रही है। भारतीय जनता पार्टी सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में राजनीति की संस्कृति को बदल दिया है। श्री ग्रोवर ने कहा कि मोदी सरकार ने 10 सालों में गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के लिए योजनाएं बनाकर उनका लाभ पहुंचाया है। मोदी सरकार की प्रशंसा करते हुए श्री ग्रोवर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश भर में प्रजातंत्र को मजबूती देने का काम किया है। भारतीय जनता पार्टी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर चलते हुए कार्य किया है। 

2014 से पहले कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर था। भ्रष्टाचार के चलते लोगों में निराशा व्याप्त थी, लेकिन डबल इंजन की सरकार बनने के बाद भाजपा सरकार ने ईमानदारी से काम किया। युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के रोजगार दिया। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा के गांवों में लोगों को 24 घंटे बिजली, हर घर में नल से जल मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हर मूलभूत सुविधा घर बैठे लोगों को मिल रही है।

नायब सरकार की तारीफ करते हुए मनीष ग्रोवर ने कहा कि आचार संहिता हटते ही प्रदेश सरकार जनहित के काम में तेजी से जुट गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार काम करने वाली सरकार है। श्री ग्रोवर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब विधानसभा चुनाव भी शीघ्र होने वाले हैं, इसलिए सभी कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों के सामने कांग्रेस की झूठ की पोल खोलें। श्री ग्रोवर ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से प्रदेश में तीसरी बार भी भाजपा की सरकार बनने वाली है। 

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा, प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, विधायक दीपक मंगला, गुरुग्राम प्रभारी संदीप जोशी, लोकसभा चुनाव प्रभारी मनीष मित्तल, महिला प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी, जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव, रश्मी क्षेत्रपाल, पूर्व मेयर मधु आज़ाद, मुकेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!