अम्बाला लोकसभा सीट के अंतर्गत पड़ता है  विधानसभा हलका

जनवरी, 2024 से  मई, 2024 तक पूरे प्रदेश में 3 लाख 53 हजार 309 मतदाता बढ़े, सबसे अधिक 34 हज़ार से अधिक  मतदाता गुडगाँव लोकसभा सीट के बादशाहपुर विधानसभा हलके में बढ़े — एडवोकेट हेमंत कुमार     

चंडीगढ़ —   25  मई शनिवार  को 18वी लोकसभा आम  चुनाव के छठे चरण में   हरियाणा  में सभी 10 लोकसभा सीटों पर मतदान निर्धारित हैं  एवं हाल ही में   जारी आधिकारिक आंकड़ों अनुसार पूरे प्रदेश में मतदाताओं की कुल संख्या 2 करोड़ 1 लाख  87 हजार 911 है जिसमें 1 करोड़ 6 लाख 52 हजार 345 पुरुष मतदाता जबकि 94 लाख 23 हज़ार 956 महिला मतदाता हैं. वही राज्य  भर में 467 ट्रांसजेंडर मतदाता‌ एवं 1 लाख 11 हज़ार 143 सर्विस मतदाता‌ हैं. प्रदेश में दिव्यांग मतदाताओं की  कुल संख्या 1 लाख 50 हज़ार 277  जबकि ओवरसीज (एन.आर.आई.) मतदाताओं की संख्या 762 है.

इसी बीच पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में एडवोकेट और चुनावी विश्लेषक हेमंत कुमार (9416887788) ने बताया कि इसी वर्ष 22 जनवरी 2024 को  जब 1 जनवरी 2024 की योग्यता तिथि के आधार पर हरियाणा के सभी 90 विधानसभा हलको में मतदाता सूचियों को  अपडेट कर उनका फाइनल प्रकाशन किया गया तब  हरियाणा में कुल 1 करोड़ 98 लाख 34 हजार 602 मतदाता थे.

वही  सवा वर्ष पूर्व जनवरी, 2023 में  प्रदेश में मतदाताओं की कुल‌ संख्या  1 करोड़ 96 लाख 58 हजार 234 मतदाता थी.  इस प्रकार‌ जहाँ  बीते  एक वर्ष में  पूरे प्रदेश में 1 लाख 76 हजार 368 मतदाता  बढ़े, वही गत 4 माह में अर्थात 1 जनवरी, 2024 से 6  मई, 2024 तक पूरे प्रदेश में 3 लाख 53 हजार 309 मतदाता बढे है. 

हेमंत  ने  दो‌ सप्ताह पूर्व भारतीय चुनाव आयोग,  सीईओ, हरियाणा और प्रदेश के सभी 22 जिलों के उपायुक्तों (डीसी), जो अपने अपने सम्बंधित जिले के  डी.ई.ओ. (जिला चुनाव अधिकारी)   भी हैं, को  बीती 6 मई 2024 तक राज्य के सभी 10  लोकसभा  हलकों में रजिस्टर्ड मतदाताओ की संपूर्ण एवं  ताज़ा संख्या ( अर्थात पुरुष, महिला, ट्रांसजेंडर, दिव्यांग, ओवरसीज (एन.आर.आई.) और सर्विस मतदाता) को सार्वजनिक करने बारे लिखा थे जिसके बाद  गत दिनों  मतदाताओं का उपरोक्त डेटा सार्वजनिक किया गया है. 

इसी बीच हेमंत ने 1 जनवरी,2024  और इसी माह  6 मई 2024 की तारीख के आधार पर   प्रदेश के सभी 90 विधानसभा हलकों के सम्बन्ध में  जारी आधिकारिक  मतदाता संख्या का गहन अध्ययन करके बताया कि  गत चार माह में पूरे प्रदेश में अम्बाला लोकसभा सीट के अंतर्गत पड़ने वाले एवं मुख्यमंत्री नायब सैनी के गृह क्षेत्र  नारायणगढ वि.स. हलके को छोड़कर प्रदेश के  शेष सभी 89 विधानसभा हलकों में मतदाता संख्या कुछ न कुछ बढ़ी है एवं सबसे अधिक 34 हजार 315 मतदाता गुडगाँव लोकसभा सीट के अंतर्गत पड़ने वाले बादशाहपुर विधानसभा हलके में बढे है. 1 जनवरी, 2024 को  बादशाहपुर वि.स. हलके में 4 लाख 63 हज़ार  549 मतदाता थे  जो हाल ही में 6 मई 2024 को बढ़कर 4 लाख 97 हज़ार 864 हो गये हैं. 

इसी प्रकार करनाल लोकसभा के अंतर्गत पड़ने वाली रिक्त करनाल शहर विधानसभा सीट, जहाँ पर आगामी 25 मई को उपचुनाव हेतु मतदान निर्धारित  है जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी भाजपा उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मदिं में  हैं, उस सीट पर भी गत चार माह में 6 हजार 562 मतदाता बढे हैं. 

वहीं मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र नारायणगढ विधानसभा हलके (नायब सैनी मूलत: वहां के मिर्ज़ापुर गांव से हैं ) में जनवरी,2024 में जारी आधिकारिक आंकड़ों अनुसार   कुल मतदाता  1 लाख 92 हजार 887 थे जो  6 मई 2024 को जारी  ताज़ा आंकड़ों अनुसार  1 लाख 92 हजार 168  हो गये हैं. अब पिछले चार महीने में यहं  719 मतदाता घटने का वास्तविक कारण क्या है, यह अम्बाला जिला निर्वाचन कार्यालय के  सम्बंधित अधिकारीगण विशेष तौर पर मतदाता पंजीकरण अधिकारी *(इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर)   ही बता सकते हैं. 

error: Content is protected !!