हरियाणा के खिलाड़ियों ने देश का मान बढ़ाया : सतीश पूनिया

चंडीगढ़/ रोहतक,  15 मई। भाजपा हरियाणा प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी एवं भाजपा राजस्थान पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया हरियाणा के रोहतक में भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुड्डा और वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बूरा  से मिले। श्री पूनिया ने केंद्र की मोदी सरकार एवं हरियाणा में भाजपा की नायब सैनी सरकार की खेल एवं खिलाड़ियों के लिये संचालित की जा रही शानदार नीतियों पर चर्चा की। यहां श्री पूनिया ने कहा कि लाभान्वित होकर हरियाणा के खिलाड़ी अपने परिश्रम एवं हुनर का प्रदर्शन कर पूरी दुनिया में भारत का मान-स्वाभिमान बढ़ा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों से पूरे विश्व में हरियाणा की अपनी एक अलग ही पहचान है। प्रदेश की भाजपा सरकारों द्वारा खिलाड़ियों को हर सुविधा और साधन उपलब्ध कराए गए , जिसके कारण हरियाणा के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में भारत का परचम लहराया है।

इस दौरान राजस्थान किसान आयोग अध्यक्ष सीआर चौधरी भी उपस्थित रहे।
 

Previous post

गुरुग्राम पुलिस व ITBP की टुकड़ियों द्वारा की गई डोमिनेशन और इन्फोर्समेंट एक्सरसाईज

Next post

मेरी दुनिया है माँ तेरे आँचल में…….वानप्रस्थ संस्था में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय मातृ-दिवस

You May Have Missed

error: Content is protected !!