गृह मंत्री अनिल विज ने इस ऐतिहासिक क्षण के लिए ईसरो के वैज्ञानिकों व देशवासियों को बधाई दी

अम्बाला, 24 अगस्त – हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग पर अपने ही अंदाज में गीत गाकर खुशी जताई। उन्होंने गुनगुनाया “मेरे पैरों में घुंघरू बांध दे तो फिर मेरी चाल देख ले”।

श्री विज ने सफल लैंडिंग के लिए ईसरो के वैज्ञानिकों और साथ ही पूरे देश को इस सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा की भारत चंद्रमा पर जाने वाला चौथा देश है और यह पल नाचने-गाने का है। उन्होंने कहा कि भारत चंद्रयान को चंद्रमा के साउथ पोल पर उतारकर विश्व का लीडर बन गया है। चंद्रमा पर आज तक चार देशों ने ही सफलता प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि भारत भी अब चांद क्लब का मेंबर बन गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इससे चंद्रमा के बहुत से राज खुलेंगे, जिससे आगे एयरोस्पेस की गतिविधियों को जानने में लाभ मिलेगा।

गौरतलब है कि चंद्रयान-3 ने चंद्रमा पर सफल लैंडिंग की, जिसके बाद भारत में जश्न मनाया जा रहा है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वैज्ञानिकों को बधाई दी है। 

error: Content is protected !!