डॉ. सुशील गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष व अनुराग ढांडा को मिली सीनियर वाइस प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी
डॉ. अशोक तंवर को प्रदेश का कैंपेन कमेटी का चेयरमैन बनाया गया
पूर्व मंत्री निर्मल सिंह को राष्ट्रीय सह सचिव बनाया गया

चंडीगढ़, 25 मई – आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महा संगठन मंत्री डॉ. संदीप पाठक ने वीरवार को हरियाणा के संगठन का ऐलान कर दिया। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता को दी गई। जबकि , को बनाया गया है। डॉ. अशोक तंवर को प्रदेश के कैंपेन चेयरमैन की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, पूर्व मंत्री निर्मल सिंह को राष्ट्रीय ज्वाइंट सेक्रेटरी की जिम्मेदारी दी गई है।

वरिष्ठ नेता चित्रा सरवारा को प्रदेश उपाध्यक्ष, बलबीर सिंह सैनी को प्रदेश उपाध्यक्ष और बंता सिंह बाल्मिकी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनीष यादव, महिला विंग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रजनीश जैन, छात्र संगठन सीवाईएसएस के प्रदेश अध्यक्ष आयुष खटकड़, किसान सेल के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप भांबू, एससी सेल के प्रदेश अध्यक्ष नरेश बागड़ी, ओबीसी सेल के प्रदेश अध्यक्ष धीरज यादव, खेल प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष कविता दलाल, लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट मोक्ष पसरीजा, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुनील बिंदल, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश गर्ग, डॉक्टर विंग की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सारिका वर्मा और बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गुरुचरण सिंह को बनाया गया।

इसके साथ अंबाला लोकसभा अध्यक्ष आदर्शपाल सिंह को बनाया गया, भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा अध्यक्ष सत्यनारायण यादव, फरीदाबाद लोकसभा अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, गुरुग्राम लोकसभा अध्यक्ष मुकेश डागर, हिसार लोकसभा अध्यक्ष पवन फौजी, करनाल लोकसभा अध्यक्ष दलविंदर सिंह चीमा और कुरुक्षेत्र लोकसभा अध्यक्ष सुमित हिंदुस्तानी को बनाया गया।

error: Content is protected !!