सांसद रत्न लाल कटारिया के निधन पर प्रदेश में एक दिन का राजकीय शोक- मुख्यमंत्री

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने सभी कार्यक्रम किये रदद्

चंडीगढ़ पीजीआई में ली अंतिम सांस रतन लाल कटारिया कई दिनों से चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती थे कटारिया

अंतिम यात्रा #352, सेक्टर-4, मनीमाजरा से आज सुबह 11:30 बजे निकलेगी. अंतिम संस्कार आज दोपहर 12 बजे स्थान श्मशान घाट मनीमाजरा में होगा.

जताया शोक

रत्न लाल कटारिया का निधन एक अपूरणीय क्षति- मुख्यमंत्री

उन्होंने संसद में हमेशा प्रदेश की जनता की उठाई आवाज़- मुख्यमंत्री

सांसद रत्न लाल कटारिया के निवास स्थान पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल

निवास स्थान पहुँच कर सांसद रत्न लाल कटारिया को दी श्रद्धांजलि

दुख की घड़ी में परिवार के सदस्यों को बढ़ाया ढांढस

रत्न लाल कटारिया के निधन पर ओमप्रकाश धनखड़ ने भरे हृदय से किया ट्वीट लिखा- हंसते -हंसते रूला गए श्री कटारिया

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और अंबाला से पार्टी सांसद रतनलाल कटारिया के निधन पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने गहरा दुःख जताया है।

धनखड़ ने ट्वीट के माध्यम से भी अपना दुख जताते हुए कहा है कि श्री कटारिया हम सबको हंसते- हंसते रूला गये। प्रदेश अध्यक्ष ने आगे लिखा कि हंसमुख स्वभाव श्री कटारिया के व्यक्तित्व में सबसे उपर था, ग़रीबी से उठकर केंद्रीय मंत्री तक पहुँचे। धनखड़ ने दुखी मन से लिखा है कि कटारिया बहुत जल्दी हमारे बीच से चले गये, जनसेवा, विनम्र मित्रवत् स्वभाव उनकी पूंजी थी। उनका घर भाजपा का घर है।

ओमप्रकाश धनखड़ ने कटारिया के निधन को देश, प्रदेश और अपनी निजी क्षति बताते हुए कहा कि दशकों तक उनके साथ काम करने का मौक़ा मिला, उनका जाना, देश, प्रदेश, व भाजपा एवं मेरी निजी क्षति है। धनखड़ ने दिवंगत नेता को भावपूर्ण श्रद्धांजली देते हुए कहा कि देश और प्रदेश की जनता और पार्टी का हरेक नेता और कार्यकर्ता उनकी समाज सेवा और पार्टी के प्रति समर्पण की भावना से सदा प्रेरित होता रहेगा।

उल्लेखनीय है कि पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कटारिया काफी समय से बीमार चल रहे थे और चंडीगढ़ पीजीआई में एडमिट थे।

द्वारका एक्सप्रेस निरीक्षण कार्यक्रम अपडेट
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी के कार्यक्रम में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं है। द्वारका एक्सप्रेस वे के निरीक्षण के लिए आज सुबह 10.30 बजे से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री तथा केंद्रीय राज्य मंत्री व स्थानीय सांसद राव इंद्रजीत सिंह खेड़की दौला के समीप ट्रम्पेट इंटरचेंज (क्लोवर लीफ) पर पहुंचेंगे।

error: Content is protected !!