भारतीय जनता पार्टी बहुत अच्छे मार्जन से आदमपुर उपचुनाव जीत रही है: ओपी धनखड़  
21 अक्टूबर को आदमपुर उपचुनाव में जाएंगे प्रदेश अध्यक्ष धनखड़

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि आदमपुर उपचुनाव में भाजपा बहुत अच्छे मार्जन से चुनाव जीत रही है। उन्होंने कहा कि आदमपुर में भाजपा के पक्ष में बहुत अच्छा वातावरण है और भव्य बिश्नोई की जीत निश्चित है। धनखड़ ने कहा कि आदमपुर में भाजपा नेताओं ने डेरे डाले हुए हैं, मैं भी 21 अक्टूबर को आदमपुर जाउंगा। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में होने वाली जनउत्थान रैली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे। यह रैली एक लोकसभा क्षेत्र की होगी। रैली की तैयारियों का जायजा लेने वे खुद 20 अक्टूबर को फरीदाबाद जाएंगे।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आदमपुर उपचुनाव में जोरदार तरीके से प्रचार चल रहा है। भव्य बिश्नोई रिकार्डतोड़ वोटों से जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री जेपी दलाल को चुनाव का इंचार्ज बनाया हुआ है। जिनकी ड्यूटियां चुनाव में लगी हैं वे नेता आदमपुर में जा रहे हैं और मैं खूद भी 21 अक्टूबर को आदमपुर जाउंगा।

कांग्रेस के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि पहले भी सुरजेवाला को कैथल से जींद भेजा था उसका परिणाम सभी के सामने हैं और अब जय प्रकाश को कलायत से आदमपुर भेजा गया है, तो अब यहां की जनता भी सुरजेवाला हाल ही जय प्रकाश का करेगी। कांग्रेस के अध्यक्ष के बारे में बोलते हुए धनखड़ ने कहा कि पहले भी कांग्रेस में पहले भी प्रयोग हुए हैं, इन प्रयोगों की सराहना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछली बार जो हुआ उसमें भी पार्टी की अध्यक्षता प्रभावी तरीके से गांधी परिवार से बाहर नहीं आ पाई। उन्होंने कहा कि मैं भी बहुत वर्षों से राजनीति में हूं, कांग्रेस फिर नया प्रयोग कर रही है उनका स्वागत है। 

ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि हरियाणा सरकार के 8 साल पूरे होने पर 27 अक्टूबर को फरीदाबाद में जनउत्थान रैली होगी। इस रैली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल रैली स्थल की तैयारियों का जायजा ले चुके हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा हरियाणा प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब और मैं खुद भी 20 अक्टूबर को तैयारियों का जायजा लेने फरीदाबाद जा रहा हूं। धनखड़ ने कहा कि फिलहाल हर मंडल में कार्यक्रम रखे हुए हैं, हरियाणा में 307 मंडल है। पंचायत चुनाव और आदमपुर उपचुनाव के कारण हम बूथ तक नहीं जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नवंबर में एक बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा, यह रैली प्रदेश स्तर की होगी।

error: Content is protected !!