एक सप्ताह में 22 जिलों के 4000 शक्ति केंद्र प्रमुखों से रूबरू हुए ओम प्रकाश धनखड़
भाजपा के शक्ति केंद्र प्रमुखों की कार्यशालाएं संपन्न
अधिकांश मंडलों में बांटे गए लाखों तिरंगे
हर घर तिरंगा अभियान को लेकर रंग लाई भाजपा की मुहिम

चंडीगढ़, 10 अगस्त। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगभग सप्ताह भर पहले शुरू की गई मुहिम का रंग अब दिखाई देने लगा है। तिरंगा अभियान को लेकर गली-गली, घर-घर उत्सव का माहौल बन रहा है। माहौल बनाने में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की योजना और उनके लगातार कार्यक्रमों में से शिरकत करने की शैली ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ पिछले 8 दिनों में लगातार सभी जिलों में शक्ति केंद्र प्रमुखों की कार्यशालाओं में खुद हिस्सा ले चुके हैं और अब तक 4000 शक्ति केंद्र प्रमुखों से रूबरू हुए हैं।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष का जोर हर घर तिरंगा अभियान की सफलता के साथ साथ आगामी पंचायती चुनाव की तैयारियों पर भी रहा। पार्टी अपने इस अभियान को लेकर कितनी गंभीर है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अभियान शुरू होने में अभी 2 दिन बाकी हैं, लेकिन प्रदेश भर के अधिकांश मंडलों में पार्टी द्वारा तिरंगे झंडे पहुंचाये जा चुके हैं। तिरंगे झंडे हर मंडल पर मंडल अध्यक्ष के हवाले के हवाले किये गए हैं और अब मंडल अध्यक्ष हर बूथ पर ये झंडे पहुंचाने के कार्य में जुटे हुए हैं। योजना के अनुसार हर बूथ पर कम से कम 50 झंडे वितरित किये जायेंगे। ऐसे करके पूरे प्रदेश में लगभग 20 हजार बूथों पर 12 अगस्त तक झंडे पहुंचाने के निर्देश प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दिए गए हैं।

2 अगस्त से शुरू हुआ शक्ति केंद्र प्रमुखों की कार्यशालाओं का सिलसिला बुधवार को रोहतक में समाप्त हुआ। इस दौरान खुद प्रदेश अध्यक्ष धनखड़, संगठन मंत्री रविंद्र राजू, महामंत्री वेदपाल एडवोकेट, महामंत्री मोहनलाल और पवन सैनी सहित प्रदेश के नेताओं ने फरीदाबाद, पलवल, नूंह, गुरुग्राम, रेवाड़ी, झज्जर, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, करनाल, पानीपत, कैथल, महेंद्रगढ़, दादरी, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, सोनीपत, जींद और रोहतक में पहुंचे और कार्यकर्ताओं को हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने, बूथ सशक्तिकरण करने और आगामी चुनाव में जीत के मंत्र दिये। पानीपत की शक्ति ेकेंद्र प्रमुखों की बैठक में स्वयं मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी पहुंच और उन्होंने सरकार के कार्यों को गिनाते हुए जनता की हर संभव मदद करने तथा जनता तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। शक्ति केंद्र प्रमुखों की कार्यशालाओं में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण और पार्टी के पदाधिकारी शामिल हुए।

भाजपा का पूरा संगठन हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर पूरे जोश व उत्साह में नजर आया। प्रदेश के सह मीडिया प्रमुख अरविंद सैनी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को लेकर भारतीय जनता पार्टी हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में आगे बढ़ रही है। हर घर तिरंगा अभियान को भी सरकार और पार्टी सफल बनाने के लिए हर जरूरी कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में हलका स्तर पर तिरंगा यात्राएं आयोजित की गई। इन तिरंगा यात्राओं में बूथ स्तर के कार्यकर्ता भागीदार बने। भाजपा की इस मुहिम का रंग अब घर-घर और गली-गली दिखाई देने लगा है। हर कोई तिरंगे के मान-सम्मान की बात कर रहा है । लोग राष्ट्रीय ध्वज खरीद रहे हैं।

error: Content is protected !!