
सेक्टर चार और दुख:भंजन कालोनी वासियों का आरोप, सुविधाओं के बदले समस्याओं की यहां पर है भरमार।
सेक्टर चार गली नंबर 1193 से लेकर 1207 और दुख:भंजन कालोनी गली नंबर 6 के आखरी तक तो है बुरा हाल।
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक
कुरुक्षेत्र : हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सेक्टर चार के हालात गांव से भी बदतर है। टूटी – फूटी सड़के और सड़कों पर जलभराव के साथ – साथ सड़कों पर बने गड्ढे दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे है।
लोगों ने सेक्टरों में सुविधाओं को देखते हुए आशियाना बनाए थे कि उन्हें शहर की कालोनियों से अधिक सुविधाएं मिलेगी लेकिन प्रशासन की अनदेखी के चलते यहां गांव से भी बदतर हालात है सेक्टर वासी विजय शर्मा और दुख:भंजन कालोनी वासी विनोद वशिष्ठ का कहना है कि सड़कों की हालात बहुत खराब है इस बारे में कई बार प्रशासन और पार्षद को भी गुहार लगा चुके है।
कोई सुनने को और समस्या का निवारण करने को तयार नही।
दुख:भंजन कालोनी में तो बहुत बड़ी बड़ी झाड़ियां भी उग आई है और सड़क टूटी हुई है झाड़ियों में से जहरीले सांपों का निकलना आम बात है। कभी भी कोई हादसा हो सकता है किसी की जान भी जा सकती है। समस्या इतनी गंभीर है की सांय के समय अंधेरा होते ही कोई बाहर भी नही निकल पाता।
विनोद कुमार का कहना है कि सड़क ठीक पक्की हो तो इन समस्याओं से बचा जा सकता है। अब देखना है की प्रशासन इन समस्याओं का कब तक निवारण कर पाएगा।