धनखड़ ने बहादुरगढ़ में संत महात्माओं व कार्यकर्ताओं संग सुनीं मोदी के मन की बात

— प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धनखड़ ने गुरु तेग बहादुर जी को किया नमन
कहा- गुरु तेग बहादुर जी ने दिया आस्था और विचारों की रक्षा के लिए बलिदान

सोनू धनखड़

बहादुरगढ़ :- प्रदेश भाजपा अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ ने बहादुरगढ़ स्थित वेदांत आश्रम में संत महात्माओं और कार्यकर्ताओं के साथ पीएम मोदी के मन की बात सुनीं। उन्होंने कहा कि पीएम के मन की बात देश की बात होती है। नया संदेश और युवा वर्ग को प्रेरणा देने की बात होती है। प्रधानमंत्री जी ने आज जल संरक्षण, मैथमेटिक्स को सरल बनाने, मैथ के प्रति युवा वर्ग को प्रेरित करने की बात कही। जीरो का आविष्कार हमने किया, इसलिए मैथमेटिक्स को भारत की विरासत माना जाता है। जीरो के आधार पर ही कंप्यूटर का आविष्कार हुआ। धनखड़ ने कहा कि नई दिल्‍ली स्थित तीन मूर्ति भवन में प्रधानमंत्री संग्रहालय बनाया गया है। जिसमें सभी प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल का विवरण उपलब्ध है। युवा वर्ग को प्रधानमंत्री संग्रहालय सहित अन्य संग्रहालयों को देखना चाहिए। आज पीएम ने जल संरक्षण का भी आह्वान किया। आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में जल संरक्षण की मुहिम को साकार करने के लिए अमृत सरोवर बनाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण से जुड़ा हर प्रयास आने वाले कल को बेहतर बनाएगा। धनखड़ ने कहा कि हमारा एक-एक कार्यकर्ता पीएम मोदी के आज के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का पुनीत कार्य करेगा।

धनखड़ ने उपस्थित संतों का अभिनंदन करते हुए कहा कि देश की संस्कृति और संस्कारों के विकास में संत महात्माओं का योगदान हमेशा अग्रणी  रहा है। मोदी की सरकार ने संत महात्माओं की भावनाओं के अनुरूप दिव्य काशी को भव्य काशी का रूप दिया। राम मंदिर के निर्माण कार्य का शुभारंभ करवाया। आज गुरु तेग बहादुर जी के 400 वें प्रकाश पर्व का उत्सव है। पानीपत की पवित्र धरा से सारा हरियाणा गुरु तेग बहादुर जी को नमन कर रहा है। पीएम मोदी ने दो दिन पहले लाल किले से गुरु तेग बहादुर जी को नमन किया था। धनखड़ ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी ने आस्था और विचारों की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। गुरु जी के चार बेटों ने भी आस्था और विचारों की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। गुरु जी के महान बलिदान को आज सारा हरियाणा नमन कर रहा है। गुरु तेग बहादुर जी मानवता के सच्चे प्रतीक थे।

   कार्यक्रम में पूर्व विधायक नरेश कौशिक, जिला अध्यक्ष विक्रम कादियान,संत एवं डेरा समन्वय प्रदेश प्रमुख आनंद सागर, महामंडलेश्वर स्वामी देवेंद्र आनंद जी, अवधूत स्वामी ब्रह्मस्वरूप जी, जैन संत विवेक मुनि जी, स्वामी सच्चिदानंद जी, संत अमर दास जी, स्वामी अवधेशानंद जी, स्वामी मोहन दास जी, गौरव शास्त्री जी, स्वामी कृष्ण देव जी, प्रकाश आनंद जी, स्वामी ओमानंद जी, प्रज्ञानंद जी, महामंत्री अश्वनी शर्मा, मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत,युवा मोर्चा अध्यक्ष नवीन उर्फ बंटी सोलधा, अशोक राठी,अनिल शाहपुर  सहित अन्य कार्यकर्ता व गणमान्य लोगों ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़ के साथ मोदी के मन की बात सुनी।

You May Have Missed

error: Content is protected !!