हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने राहुल गांधी से की महत्वपूर्ण मुलाकात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संगठन विस्तार, राजनीतिक मुद्दों और राहुल गांधी पर दर्ज एफआईआर पर हुई विस्तृत चर्चा

चंडीगढ़, 31/08/26 – हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने आज नई दिल्ली में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी से मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान राव नरेंद्र सिंह ने प्रदेश एवं देश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। विभिन्न समसामयिक मुद्दों को लेकर विचारों का आदान-प्रदान हुआ। साथ ही हरियाणा में कांग्रेस संगठन के विस्तार, सुदृढ़ीकरण और जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ को और मजबूत बनाने के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। संगठन को युवाओं एवं आम जनता से जोड़ने तथा आगामी चुनौतियों के लिए तैयार करने पर विशेष ध्यान दिया गया।

इस अवसर पर राहुल गांधी जी पर दर्ज एफआईआर के मुद्दे पर भी गंभीरतापूर्वक बातचीत हुई। राव नरेंद्र सिंह जी ने इस संदर्भ में राहुल गांधी जी के प्रति पूर्ण समर्थन एवं एकजुटता व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मुद्दा केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि लोकतंत्र, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और न्याय के सिद्धांतों से जुड़ा है।

इस संबंध में आज प्रदेश स्तर पर तथा विभिन्न जिलों में रोष प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे।

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा कांग्रेस राहुल गांधी जी के साथ खड़ी है और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर संभव संघर्ष करेगी। पार्टी संगठन को और मजबूत बनाते हुए जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देती रहेगी।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें