राखी बांधकर वाहन चालकों से लिया यातायात नियमों के पालन का संकल्प

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस और आरएसओ ने अग्रवाल धर्मशाला चौक पर चलाया ‘सुरक्षा बंधन’ अभियान

गुरुग्राम, 28 अगस्त। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस और रोड सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन (आरएसओ) ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए अग्रवाल धर्मशाला चौक पर ‘सुरक्षा बंधन’ (#MySafetyPledge) अभियान चलाया।

अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस और आरएसओ के सदस्यों ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की कलाई पर सुरक्षा के प्रतीक के रूप में राखी बांधी। उनसे यातायात नियमों का सदैव पालन करने तथा स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प भी लिया गया।

पुलिस टीम ने वाहन चालकों को समझाया कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के स्नेह का पर्व नहीं, बल्कि सुरक्षा और जिम्मेदारी का संदेश भी देता है। जिस प्रकार बहन राखी बांधकर भाई की सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना करती है, उसी प्रकार यातायात नियमों का पालन भी जीवन की सुरक्षा का मजबूत बंधन है।

अभियान के माध्यम से वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने तथा नशे में वाहन नहीं चलाने का संदेश दिया गया। पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे सड़क सुरक्षा को केवल कानूनी बाध्यता न मानें, बल्कि इसे अपने परिवार के प्रति जिम्मेदारी के रूप में अपनाएं।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!